इस सर्दी में घर पर ऐसे बनाएं बॉडी बटर: DIY Body Butter
DIY Body Butter

आसान है घर पर तैयार करना बॉडी बटर

सर्दियों में त्वचा को रूखेपन से दूर करने के लिए इस बार घर पर ही बनाएं DIY बॉडी बटर

DIY Body Butter: सर्दियों में अपनी त्वचा का दुगना ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि इस दौरान हमारी त्वचा अक्सर रूखी होने लगती है। इस मौसम के दौरान कोमल और अच्छी तरह से पोषित त्वचा पाने के लिए बॉडी बटर से अच्छा विकल्प ओर कुछ नहीं है। लेकिन मार्केट के प्रोडक्ट से त्वचा में नमी तो आती है, लेकिन वह कुछ देर तक ही त्वचा पर बरकरार रहती है। घर पर बनाया हुआ DIY बॉडी बटर ज्यादा लंबे समय तक त्वचा में नमी प्रदान करता है और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। इसलिए आप घर में अपनी त्वचा के अनुसार सामग्री मिलकार बॉडी बटर तैयार कर सकते है। आज हम घर पर एकदम आसानी से बनने वाली DIY बॉडी बटर बनाने के बारे में बताने वाले है, जिसे आप घर में मौजूद कुछ सामग्री का इस्तेमाल करके मिनटों में तैयार कर सकते है।

Also read: सर्दियों में इस तरह करें अपनी स्किन की केयर: Winter Skin Care

DIY Homemade Body Butter

सामग्री

  • 1 कप शिया बटर
  • 1\2 कोको बटर
  • 1\2 कप नारियल तेल
  • 2 बड़े चम्मच जोजोबा तेल
  • 10 बूंद लैवेंडर एसेंशियल तेल

विधि

  • बॉडी बटर बनाने के लिए सबसे पहले एक डबल बॉयलर लें।
  • अब इसमें शिया बटर, कोको बटर और नारियल तेल को डालकर धीमी आंच पर पिघला लें।
  • जब ये सामग्री अच्छे से पिघल जाएं तो इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद जब ये मिश्रण ठंडा हो जाएं तो इसमें जोजोबा तेल और लैवेंडर एसेंशियल तेल को मिलाएं।
  • अब एक हैंड मिक्सर या स्टैंड मिक्सर लें। फिर इस मिश्रण को हैंड मिक्सर की मदद से फेंटना शुरू करें।
  • ध्यान रहें इस मिश्रण को तब तक फेंटना जब तक की ये मलाईदार ना हो जाए।
  • तैयार है आपका शिया बॉडी बटर। आप इसे किसी शीशी की एयर टाइट जार में रखें और इस्तेमाल करें।
Vanilla Almond Body Butter

सामग्री

  • 1 कप शिया बटर
  • 1\2 कप बादाम का तेल
  • 1\4 कप नारियल का तेल
  • 1 चम्मच विटामिन ई तेल
  • 2 चम्मच वेनिला अर्क

विधि

  • वेनिला बादाम बॉडी बनाने के लिए सबसे पहले एक डबल बॉयलर लें।
  • अब इसमें शिया बटर, बादाम का तल और नारियल के तेल को धीमी आंच पर पिघला लें।
  • जब ये मिश्रण अच्छे से पिघल जाएं, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब इस मिश्रण में विटामिन ई तेल और वेनिला अर्क को डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • इसके बाद एक हैंड मिक्सर की मदद से इस मिश्रण को फेंटना शुरू करें। ध्यान रहें मिश्रण ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।
  • तैयार है आपका DIY वेनिला बादाम बॉडी बटर। इसे शीशी की जार में ठंडी जगह पर स्टोर करें।
Citrus Bliss Body Butter

सामग्री

  • 1 कप मैंगो बटर
  • 1\2 जोजोबा तेल
  • 1\4 एवोकैडो तेल
  • 10 बूंद स्वीट ऑरेंज एसेंशियल तेल
  • 5 बूंद लेमन एसेंशियल तेल
  • 5 बूंद ग्रेपफ्रूट एसेंशियल तेल

विधि

  • सबसे पहले एक डबल बॉयलर में मैंगो बटर, जोजोबा तेल और एवोकैडो तेल को अच्छे से पिघला लें।
  • फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें स्वीट ऑरेंज, लेमन और ग्रेपफ्रूट के एसेंशियल तेलों को मिलाएं।
  • अब एक हैंड मिक्सर की मदद से इन सारी सामग्रियों को 15- मिनट तक अच्छे से फेंट लें।
  • ध्यान रहें की फेंटने के दौरान ये मिश्रण ज्यादा पतला या फूल ना जाए।
  • तैयार है आपका सिट्रस ब्लिस बॉडी बटर। आप इसे शीशी की जार में स्टोर करके रखें।