नेशनल क्रश बनी तृप्ति डिमरी ऐसे रखती हैं खुद को फिट, जान लीजिए डाइट प्लान: Tripti Diet Plan
Tripti Dimri Looks

Tripti Dimri Looks: फिल्म ‘एनिमल‘ इन दिनों सिनेमा घरों में छाई हुई है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने अब तक लगभग 200 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में एक्टर के लुक और एंक्टिंग की जबरदस्त तारीफे हो रही हैं। एनिमल में रश्मिका मंदना एक अलावा एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी नजर आईं जिन्होंने रणबीर के साथ रोमांटिक सीन दिए। कुछ सालों पहले ही बॉलीवुड में कदम रखने वालीं तृप्ति ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग और स्टाइलिश फैशन सेन्स से बड़ी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने कई शानदार लुक्स वाली तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप भी उनसे इंस्पायर हो सकती हैं।

Also read : रिलीज से पहले मुश्किलों में रणबीर की ‘एनिमल’, लगा कॉपी करने का आरोप: Animal Scene Copy

नाईट पार्टी लुक

फिल्म पोस्टर बॉयज से डेब्यू करने वालीं तृप्ति ने रेड कलर का स्ट्रेपी गाउन पहना है। ड्रेस में थाई स्लिट की डिटेलिंग है, जो एक्ट्रेस के लुक को हॉट बना रही हैं। उन्होंने बालों को हल्का वेवी करके खुला छोड़ा है। सटल मेकअप और रेड लिपस्टिक से उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया है। एक्सेसरीज के नाम पर उन्होंने लेफ्ट हैंड की रिंग फिंगर में एक डायमंड रिंग पहनी हुई है। नाईट पार्टी के लिए आप एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

सिंपल साड़ी लुक

तृप्ति ने बेबी पिंक कलर की ऑर्गेंजा साड़ी और वाइट कलर का ब्लाउज़ पहना है, इसमें उनका लुक बहुत ही सादगी भरा नजर आ रहा है। उन्होंने कानों में स्टड इयररिंग्स पहने हैं, जो बहुत ही सिंपल हैं। बालों का उन्होंने जूड़ा बनाया है। इस लुक में उनका मेकअप भी बहुत ही लाइट है, जो उनकी प्राकृतिक खूबसूरती को उभार रहा है।

वेकेशन लुक

तृप्ति ने वाइट और रेड कलर की हॉलटर नेक मिड्डी ड्रेस पहनी है, जो वेकेशन के लिहाज से परफेक्ट है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें उनके वेकेशन की हैं, जिसमें वो एक बोट में बैठकर पोज़ दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक को बिना मेकअप और बिना किसी तरह की एक्सेसरीज से कम्प्लीट किया है।

गोल्डन गाउन

एक्ट्रेस ने गोल्डन शिमर गाउन पहना है, जिसमें हाई थाई स्लिट, डीप नेक की डिटेलिंग है। उन्होंने लाइट स्टोन एयरिंग्स पहने हैं। बालों का उन्होंने मेस्सी जूड़ा बनाया है। स्मोकी आई मेकअप उनके लुक को काफी ग्लैमरस बना रहा है। आप किसी भी पार्टी के लिए इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

एक्ट्रेस का ऑल ब्लैक लुक

एक्ट्रेस ने ऑल ब्लैक बॉडी सूट पहना है। पर्ल और स्टोन बेली चेन उनके लुक को काफी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बना रही है। तृप्ति के वेट हेयर स्टाइल और स्मोकी मेकअप उनके लुक कम्प्लीट कर रहा है। एक्ट्रेस के इस लुक को आप किसी नाईट पार्टी या ऑफिस पार्टी में रिक्रिएट कर सकती हैं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...