तृप्ति डिमरी ले रही हैं पहाड़ों का लुत्फ, रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ने दी प्रतिक्रिया: Tripti Dimri Boyfriend
Tripti Dimri Boyfriend

Tripti Dimri Boyfriend: रणबीर कपूर की एनिमल ने लोगों का खूब प्यार बटोरा है। उसी में से तृप्ति डिमरी ने भी फैंस के दिल मे एक खास जगह बनाई है। अब वो फिल्म की सक्सेस का पहाड़ों पर एंजॉय कर रही हैं। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Also Read: जानिए फिल्म ‘एनिमल’ के सॉन्ग ‘अर्जुन वेल्ली’ के पीछे की क्या है कहानी: Arjun Velly Song Story

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन की फिल्म ‘एनिमल’ में तृप्ति डिमरी ने अपनी ऐक्टिंग से फैंस को अपना दीवाना बना दिया। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वह पहाड़ों पर ट्रैकिंग करना, झरने के सीन दिखाती हुई दिख रही हैं। इस पोस्ट पर तृप्ति के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने भी रिएक्ट किया है।

तृप्ति डिमरी के इस वीडियो पोस्ट पर उनके फैंस के साथ रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने भी रिएक्ट किया और लिखा, ‘ब्यूटीफुल’। कुछ फैंस उन्हें भाभी- 2 से संबोधित करते हैं, तो कुछ उनकी वीडियो को अच्छा बता रहे हैं।

‘एनिमल’ के बाद तृप्ति डिमरी एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ ‘आशिकी 3’ में नजर आएगी। जिसकी ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्तिक और तृप्ति पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे।