जानिए फिल्म 'एनिमल' के सॉन्ग 'अर्जुन वेल्ली' के पीछे की क्या है कहानी: Arjun Velly Song Story
Arjun Velly Song Story

Arjun Velly Song Story: आज फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज़ हो गयी है जिसे फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। फ़िल्म ‘एनिमल’ के सभी गानों को बेहद पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन गानों का अपना ही क्रेज है। इनमें भी सबसे ज़्यादा ‘अर्जुन वेल्ली’ गाने को पसंद किया जा रहा है। इस दमदार गाने में रणबीर भी बेहद दमदार नज़र आ रहे हैं। धोती पहने रणबीर दुश्मनों से लड़ते हुए गाने की वीडियो में नज़र आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ‘अर्जुन वेल्ली’ गाने में किसकी वीरता की बात की जा रही है। तो चलिए जानते हैं क्या इस गाने के पीछे की कहानी।

Also Read : दिग्गज कलाकारों की फिल्म है ‘एनिमल’: Animal Movie

‘अर्जुन वेल्ली’ गाने को भूपिंदर बब्बल ने लिखा और गाया है। इस गाने में अर्जुन वेल्ली की वीरता का बखान है। अर्जुन वेल्ली एक ऐसे सूरमा थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की थी। इस गाने में उन्हीं की वीरता के बारे में बताया गया है। इस गाने में बताया गया है कि अर्जुन सिंह ने दुश्मनों को गंडासी से मारा था। ये गीत एक पंजाबी लोकगीत है। पंजाबी लोकगीत का एक प्रकार है ‘ढाडी वार’, जो कि वीरों की गाथा का बखान करता है। ये गाना इसी आधार पर तैयार किया गया है। इस तरह के गीत युद्ध से पहले लड़ाकों को सुनाए जाते थे ताकि उनका उत्साह बढ़ सके।

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के लुक की बहुत तारीफ की जा रही है। इस गाने में तो रणबीर अपने फैन्स का दिल जीत ले रहे हैं। फिल्म में रणबीर गंडासी लिए अपने दुश्मनों को मारते नज़र आ रहे हैं। रणबीर कपूर बढ़े हुए बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में एकदम खूंखार नज़र आ रहे हैं। धोती पहने रणबीर अपने दुश्मनों पर भयानक वार करते नज़र आ रहे हैं।