टीवी की गोपी बहु यानी देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों बिग बाॅस के सीजन 13 और 14 दोनों में ही अपना कमाल दिखा चुकी है। बिग बाॅस के बाद से ही देवोलीना की पाॅपुलरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई।
होम टाउन में मना रही है छुट्टियां
इन दिनों देवोलीना को उनके होम टाउन असम में देखा गया है। यहां देवोलीना अपने परिवार के साथ काफी एंजोय कर रही है। देवोलीना के खुशनुमा इन लम्हों में से एक लम्हा यह भी है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों को दिखाया है। देवोलीना का यह वीडियो उनके फेंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

90 साल की दादी के साथ शेयर की है पोस्ट इस वीडियो में देवोलीना के साथ उनकी 90 साल की दादी भी दिखाई दे रही है। अपनी दादी के साथ देवोलीना ने जो फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं उसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है कि आइता, 90 और गिनती आगे भी जारी है। बता दें कि असम की भाषा असमिया में दादी को आइता कहा जाता है।

इस वीडियो में दोनों दादी बड़ी ही खुश नजर आ रही है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि देवोलीना को अपने साथ देख कर उनकी दादी भी काफी खुश है।
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो देवोलीना उर्फ गोपी बहु के इस अंदाज को उनके फेंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर देवोलीना के यह फोटोज और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। बता दें कि साथ निभाना साथिया में लीड रोल में थी, यहां उनका रोल गोपी बहु का था जिसके बाद देवोलीना साथ निभाना साथिया के सीजन 2 में भी देखी गई। यहीं नहीं देवोलीना को उनके फेंस बिग बाॅस के घर में भी दो बार देख चुके हैं।

बिग बाॅस के घर में भी बटौरी थी सुर्खियां हाल ही में बिग बाॅस सीजन 14 में देवोलीना एजाज खान की प्राॅक्सी के रुप में देखा गया। इस घर में देवोलीना को अर्शी खान रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ अक्सर लड़ाई करते ही देखा गया, लेकिन उनकी यह लड़ाई भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थी।
पार्टी लुक को लेकर है कंफ्यूज तो अपनाएं ये मेकअप लुक
