घर में घुसते ही खुद को सेनीटाईज़ करने के बाद हम अपनी थकान उतारने के लिए सबसे पहले बेडरूम का रूख करते है। दरअसल, बेडरूम एक ऐसा कमरा होता है]जो चाहे छोटा हो यां बड़ा बस हमें वहीं पर ही आराम का अनुभव होता है। मगर कई बार बेडरूम में सामान बिखरे होने के कारण हम बेहद परेशान हो जाते हैं और खुद को ही कोसने लगते हैं। किसी कोने में कपड़ों का ढ़ेर है, तो कहीं शेल्फस पर धूल चढ़ी हुई है। एक तरफ बेडशीट बिखारी हुई है, तो दूसरी ओर जूते चप्पलों का ढ़ेर लगा हुआ है। जाहिर है, दिनभर की थकान के बाद अगर बेडरूम बिखरा हुआ मिले तो मन की शांति कहीं गायब हो जाती है। साथ ही तनाव भी बढ़ने लगता है। कई बार महिलाओं की यह शिकायत होती है कि उनका बेडरूम छोटा है इसलिए कम स्पेस के कारण वह अपने बेडरूम को सही तरह से आर्गेनाइज नहीं कर पातीं, जिससे उनका बेडरूम अक्सर फैला हुआ नजर आता है। इस स्थिति में जरूरी है कि आप कुछ नया सोचें। भले ही आपका बेडरूम छोटा हो या बड़ा, अगर आप कुछ आसान हैक्स की मदद लेती हैं तो बिना किसी परेशानी के अपने बेडरूम को चुटकियों में आर्गेनाइज कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ आसान बेडरूम आर्गेनाइजिंग हैक्स के बारे में बता रहे हैं।
बेड के नीचे सामान स्टोर करें
अगर आपके कमरे में स्पेस कम है और सामान ज्यादा है तो आप इस विकल्प को आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। बेड के नीचे आप रैक लगा कर या ड्रॉअर बनाकर उसमें सामान जैसे एक्स्ट्रा तकिये, चादर आदि स्टोर कर सकती हैं। इससे सामान इधर.उधर बिखरने की बजाय एक जगह स्टोर रहेगा। साथ ही कमरे में स्पेस भी ज्यादा दिखाई देगा।
बेडसाइड ड्रॉअर
बिस्तर के पास में आप कोई छोटी शेल्फ या ड्राअर रख सकती हैं जिससे आपको बहुत मदद मिलेगी। इस पर सोने से पहले पढ़ते हुए आप अपनी किताब रख सकती हैं। साथ ही इस पर टेबल लैंप रख कर आप कमरे का एम्बिएंस भी बदल सकती हैं जो रात को कमरे में एक अलग ही लाइट इफेक्ट देगा। साथ ही इस ड्राअर में आप छोटी.छोटी चीजें जैसे चार्जर, लैपटॉप एक्सेसरीज, ईयरिंग्स, चाबियां या अन्य चीजें रख सकती हैं।
तौलिए, कंबल आदि को रोल करके रखें
जब कमरा ऑर्गेनाइज करने की बात आती है तो स्पेस बचाना सबसे जरूरी होता है और अलमारी में स्पेस की सबसे ज्यादा कमी होती है। इसलिए तौलिए, कंबल या ऐसी चीजें जो स्टोर करने में अधिक लेती हैं, उन्हें फोल्ड या रोल करके रखें। इससे ये सुरक्षित रहेंगी और स्पेस भी कम लेंगी।
हैंगिंग स्टोरेज की लें मदद
यह भी बेडरूम को आर्गेनाइज करने में आपकी मदद करेगा। आप अपने बेडरूम के दरवाजे पर हैंगिंग स्टोरेज बास्केट या आर्गेनाइजर लटकाएं। इसके बाद आप वहां पर अपनी जरूरत का सामान जैसे शूज, मेकअप या ब्यूटी केयर का सामान आदि आसानी से रख सकती हैं। बेडरूम में कई छोटी.बड़ी चीजों को आर्गेनाइज करने का यह एक बेहद अच्छा आईडिया है।
शेल्फ का सहारा
अगर आपके पास सामान अधिक है और आपका बेडरूम छोटा है तो ऐसे में आप अपने बेडरूम में अतिरिक्त शेल्फ की मदद से अपने कमरे को आर्गेनाइज कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने कमरे की दीवारों स्पेस के अनुसारए फ्लोटिंग शेल्फ बनाएं। अब आप इन शेल्फ में अपनी किताबेंए शोपीस व अन्य सामान आसानी से रख सकती हैं।
मल्टीपर्पज़ फर्नीचर का इस्तेमाल करें
बेडरूम में ऐसे फर्नीचर का इस्तेमाल करें जो कि मल्टी.फंक्शनल हों और एक से ज्यादा काम करें। जैसे बेड में स्टोरेज के लिए भी होए बेडसाइड टेबल में ड्रॉअर का काम भी हो जाए, स्टडी टेबल हो तो उसमें शेल्व्स बनी हो ताकि आप उस पर सामान रख लें। इसी तरह आप हर फर्नीचर पीस को समझदारी से चुनें और अपने कमरे में स्पेस बढ़ा लें।
शूज रैक
आजकल बाज़ार में दीवार पर टांगने वाले शूज़ रैक आसानी से मिल जाते है। ऐसे में अगर आपके बेडरूम में बच्चों के स्लीपर यां शूज़ बिखरे रहते हैंे, तो आप उन्हें शूज़ रैक में आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा हैंगिग शूज़ रैक से आपके कमरे में स्पेस भी बच सकती है। आप चाहे तो इसे बालकनी यां फिर कमरे के बाद हैंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं कमरे के बाहर आर्गनाईज तरीके से जूते रखने से आपका कमरा कीटाणुओं से भी मुक्त रहेगा।
बेड बैक स्टोरेज
अगर आपके बैड की बैक साईड में स्टोरेज के लिए स्पेस् है, तो आप वहां पर भी बच्चों के खिलौने और बेडशीटस का आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा बेड पर बिखरे रहने वाले छोटे मोटे सामान को आप बैक स्टोरेज में रख डाल सकते है, जिससे आप जल्दी से अपने बेडरूप को संवार सकती हैं।
चेंजिंग रूम
बेडरूम के साथ एक चेंजिंग स्पेस को जरूर मेंटेन करें। इससे आपके सभी सूटकेस और इस उधर बिखरे हुए कपड़ों को आप उस जगह पर समेट कर रख सकते हैं। इसके अलावा चेंजिग स्पेस को आर्गनाईज करने के लिए आप वहां पर एक परदा लगा सकते हैं, ताकि वहां रखा हुआ सामान पूरी तरह से कवर रहे।
फालतू यां पुराने सामान को बाहर निकालें
कई बार हम सालों पुराने हैगिंग कमरे में टांगे रखते हैं। इसके अलावा पुराने टेबल और दीवार पर जरूरत से ज्यादा सामान टांगना और अपनी शादी के पोसटर्स आदि। इन सभी चीजों को वक्त के साथ साथ बदलते रहना चाहिए और गैर ज़रूरी सामान को कमरे से बाहर रखना चाहिए, ताकि थकान के बाद कमरे में घुसते ही आपको शांति और सुकून का एहसास हों।
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
ये भी पढ़े
