कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। जैसे – जैसे यह वायरस पैर पसार रहा है उसी तरह से इसको लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं।सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही अफवाह ये है कि कोरोना वायरस हवा से फैलता है, जिसको विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गलत बताया है।
FACT: #COVID19 is NOT airborne.
The #coronavirus is mainly transmitted through droplets generated when an infected person coughs, sneezes or speaks.
To protect yourself:
-keep 1m distance from others
-disinfect surfaces frequently
-wash/rub your 👐
-avoid touching your 👀👃👄 pic.twitter.com/fpkcpHAJx7— World Health Organization (WHO) (@WHO) March 28, 2020
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार-
- कोरोना वायरस सिर्फ एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।
- कोरोना वायरस का संक्रमण हवा से नहीं फैलता, क्योंकि यह सिर्फ थूक के कणों से ही फैलता है। ये कण कफ, छींक और बोलने से शरीर से बाहर निकलते हैं।
- थूक के कण इतने हल्के नहीं होते जो हवा के साथ यहां से वहां उड़ जाएं। वह बहुत जल्द ही जमीन पर गिर जाते हैं।
- अगर कोई संक्रमित व्यक्ति के एक मीटर के दायरे में खड़ा होता है तो कोरोना वायरस सांस के जरिए उसके शरीर में जा सकता है।
- अगर किसी सतह पर किसी संक्रमित व्यक्ति के थूक के कण गिरे हों और उस सतह को कोई शख्स छूकर अपनी आंख, नाक या मुंह को छू ले तो भी ये वायरस उसके हाथ के जरिए शरीर में जा सकता है।
अपने आपको बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान –
- 1. रोगी व्यक्ति से तकरीबन 1 मीटर की निश्चित दूरी बनाकर रखें।
- 2. किसी भी चीज को छूने के बाद साबुन या सैनिटाइजर से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- 3. किसी से हाथ मिलाने या किसी चीज को छूने के बाद आंख मुंह या नाक पर हाथ न लगाएं।
- 4. खतरा टलने तक घर में लॉकडाउन रहें और किसी भी बाहरी व्यक्ति से न मिलें।
ये भी पढ़ें –
जानें COVID-19 : Coronavirus से जुड़े हर सवाल का जवाब
Coronavirus – खुद को करें Home Quarantine
Coronavirus: देश का पहला COVID19 टेस्टिंग किट बनाने वाली महिला- मीनल दाखवे भोंसले
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
