काजोल के फैन्स ये जानते हैं कि काजोल के अच्छे दोस्तों में निर्माता-निर्देशक करण जौहर और शाहरुख खान शामिल हैं। काजोल ने करण जौहर के साथ कई हिट फिल्में जैसे कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज़ खान की हैं और उनकी कई फिल्मों में स्पेशल अपीयरंस में भी दिखती हैं। लेकिन, हाल ही में अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि काजोल और करण की दोस्ती में अब पहले जैसी गर्माहट नहीं रही। हालांकि अजय ने ये भी साफ किया है कि इसकी वजह उनके और करण के बीच चल रहे विवाद से कोई नाता नहीं है और इसके अन्य व्यक्तिगत कारण हैं। 

क्यों हुआ करण और अजय के बीच विवाद….

दरअसल करण की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और अजय की फिल्म ‘शिवाय’ से रिलीज़ के पहले फिल्म को प्रमोशन को लेकर तब विवाद खड़ा हो गया जब केआरके के एक ऑडियो क्लिप से ये खुलासा हुआ कि करण जौहर ने केआरके को 25 लाख रुपए दिए हैं ताकि वो उनकी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की तारीफ करें और ‘शिवाय’ की बुराई। इस बात के खुलासे के बाद अजय देवगन ने ट्विटर पर खुलकर करण जौहर की निंदा की थी। 

करण ने भी इस मामले से जुड़े सवाल पर कहा था कि मेरा आत्मसम्मान, मेरी परवरिश और मेरी इज्जत मुझे ऐसे बयानों पर प्रतिक्रिया करने से रोकते हैं। 

ये भी पढ़े-

कुछ ऐसी है फिल्म ‘शिवाय’ की ये हीरोइन

ज़िन्दगी से प्यार करना सिखाएंगे शाहरुख और आलिया

आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दंगल कर देगी, देखिए ट्रेलर

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।