बिग बॉस हाउस में मचा बवाल, अंकिता ने पति विक्की जैन को कही सिर फोड़ने की बात, आपस में भिड़े कपल्स: BB17 Couples Fight
BB17 Couples Fight

BB17 Couples Fight: बिग बॉस सीजन 17 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है और यहां पर कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़े का दौर भी लगातार जारी है। अंकिता लोखंडे इस शो की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं और लोगों को अब तक उनकी स्ट्रांग पर्सनैलिटी को देखने का इंतजार है। वह यहां पर अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंची हैं जिनके साथ उनका लगातार लड़ाई झगड़ा हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यहां पर कुछ बेहतरीन दोस्त बना लिए हैं। जिनमें से एक मुनव्वर फारूक की भी है जिनके साथ वह हमेशा अपने दिल की बातें शेयर करती हैं।

Also Read: 1600 घंटे में तैयार हुआ था अंकिता लोखंडे का ब्राइडल लहंगा, यह है खासियत

अंकिता को आई सुशांत की याद

सभी जानते हैं कि अंकिता लोखंडे एक समय सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि, एक दिन अचानक इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था उसके बाद सुशांत अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे और अंकित की लाइफ में विक्की जैन की एंट्री हो गई थी। एक्ट्रेस को एक बार फिर सुशांत के बारे में बात करते हुए देखा गया। वह गार्डन एरिया में बैठी हुई थी जहां उनके साथ अभिषेक कुमार भी थे। यहां उन्होंने सुशांत के स्ट्रगल को लेकर बात की और बोला कि उसने बहुत मेहनत की थी एक अलग लेवल का संघर्ष किया था और इतना ही बोलते हैं उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।

विक्की से अंकिता की लड़ाई

अब आने वाले एपिसोड में अंकिता लोखंडे को अपने पति विक्की जैन से बुरी तरह लड़ते हुए देखा जाने वाला है। वह विक्की को उनके और अभिषेक के बीच में ना बोलने की चेतावनी भी दे देंगी और यह कहेंगे कि अगर ज्यादा किया तो सिर पर बॉटल फोड़ दूंगी।

बिग बॉस मेकर्स की ओर से एक प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें अंकिता और अभिषेक आपस में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंकिता यहां सुशांत की बातें कर रही होती है तभी वहां विक्की जैन आते हैं और उनका मजाक उड़ाने लगते हैं। तभी अंकिता उन्हें कहती हैं कि मेरे और अभिषेक के बीच मत आना आखिरी बार बोल रही हूं अगर तू आया तो बोतल से तेरा सिर फोड़ दूंगी।

इसके बाद भी विक्की नहीं मानते और ईशा के सामने भी अंकिता का मजाक उड़ाते हैं। तभी ईशा बोलती है कि मत करो उन्हें बुरा लग रहा है। इस पर अंकिता चिल्लाती है और कहती हैं कि यह हमेशा ऐसा ही करता है। बाहर भी यह ऐसा ही है यह दोस्तों के सामने मुझे गलत ठहरता है जबकि मैं अपने दोस्तों के सामने इसका हमेशा सम्मान करती हूं। लेकिन विक्की अगर तू यहां मेरे साथ ऐसा करेगा ना तो तू पछताएगा निकल तू यहां से।

कपल्स की लड़ाई

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच ही यहां पर लड़ाई नहीं देखी जा रही है बल्कि टीवी के एक और चर्चित कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी यहां पर दिखाई दे रहे हैं और आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। इसका भी एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अंकिता विक्की पर तो ऐश्वर्या नील पर भड़ास निकाल रही है। इतना ही नहीं यह दोनों का पल एक दूसरे से भिड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।