बिग बॉस हाउस में जमकर मचेगा हंगामा, एक दूसरे पर भारी पड़ेंगे ऐश्वर्या और विक्की, 9 सदस्य होंगे नॉमिनेट: Bigg Boss 17 Nomination
Bigg Boss 17 Nomination

Biggboss 17 Update: टेलीविजन का चर्चित शो बिग बॉस जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़ा भी तेज होता जा रहा है और दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट हो रहा है। घर में आए दिन कोई ना कोई एक दूसरे से लड़ता झगड़ता दिखाई दे रहा है और दूसरी और ईशा, समर्थ और अभिषेक का लव ट्रायंगल देखने को मिल रहा है। ऐश्वर्या, नील, विक्की और अंकिता की नोक झोंक भी लगातार जारी है। आने वाला एपिसोड और भी मजेदार होने वाला है जहां ऐश्वर्या और विक्की एक दूसरे से भयंकर झगड़ा करते हुए दिखाई देंगे।

Also Read: अंकिता https://grehlakshmi.com/hindi-entertainment/ankita-lokhande-married-again

9 सदस्य होंगे नॉमिनेट

इस बार नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई देने वाले हैं। चौथे हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में जाएंगे। जिसमें अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का नाम भी शामिल है। इनके अलावा सनी, तहलका, समर्थ जुरेल, अरुण और अनुराग भी नॉमिनेशन में हैं। नावेद सोल और मन्नारा का नाम भी इसमें शामिल है।

ऐश्वर्या विक्की का झगड़ा

आने वाले एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा और विक्की जैन को एक दूसरे से जमकर लड़ाई करते हुए देखा जाने वाला है। जरा सी कॉफी से शुरू हुआ यह विवाद बहुत बड़े झगड़े में बदल जाएगा। दरअसल मुनव्वर फारूकी कॉफी को लेकर आग लगाएंगे और देखते ही देखते विक्की और ऐश्वर्या एक दूसरे के सामने हो जाएंगे। सबसे पहले अंकिता और नील भट्ट के बीच बहस बाजी होगी। जिसमें पहले ऐश्वर्या नील को चुप रहने को कहेंगी। लेकिन जब विक्की इसमें कूद पड़ेंगे तो उनकी बातें सुनकर ऐश्वर्या का पारा गर्म हो जाएगा। दरअसल यहां विक्की ऐश्वर्या को चुड़ैल बोल देंगे और वह भी बदले में उन्हें पागल कहती दिखाई देंगी और घर में जबरदस्त ड्रामा मचेगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...