सामग्री :
- 8 बड़े आलू,
- 12 मध्यम आकार के टमाटर,
- 1 बड़ा चम्मच चीनी,
- 2 नींबू,
- 1 बड़ा चम्मच कटा अदरक,
- 2 बड़े चम्मच भुना जीरा,
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन,
- 1 कटोरी बारीक कटा हरा धनिया, 1 कटोरी उबली गोभी,
- 2 प्याज,
- 6 बड़े चम्मच तेल,
- 3 कटोरी काबुली चने भिगोये हुए,
- 1 छोटा चम्मच हल्दी,
- स्वादानुसार नमक-लालमिर्च पाउडर,
- आधी कटोरी इमली का पानी,
- आधा छोटा चम्मच अजवाइन,
- 2 तेजपत्ते,
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला,
- चौथाई छोटा चम्मच जीरा,
- सजाने के लिए कद्दूकस की हुई गाजर,
- मूली,
- बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च।
विधि :
- टमाटर उबालकर रस छान लें।
- कड़ाही में बचे हुए तेल को गर्म करें।
- अब इसमें तेजपत्ते और जीरा डालें।
- जीरा चटकने पर टमाटर का रस और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकने दें।
- आलुओं को नमक के पानी में थोड़ा सख्त उबालें।
- ठंडा करके छील कर बीचोंबीच से काटकर उन्हें तवे पर तल लें।
- अब प्रत्येक आलू के ऊपर से गोल सिरा काटें या बीच के भाग को गोद कर निकालें।
- काबुली चने में गोभी और प्याज डालकर उबालें।
- कड़ाही में बचे हुए तेल को गर्म करें।
- इसमें जीरा चटका कर अदरक, लहसुन हरीमिर्च, धनियापत्ती डालकर भूनें।
- इसमें काबुली चने, नमक और हल्दी डालकर भूनें।
- अब लालमिर्च, गरम मसाला और अजवाइन भी डाल दें।
- इमली का पानी डालकर सबको एकसार करें।
- इस मिश्रण को खोखले आलू में भरें।
- एक प्लेट में भरे हुए आलू रखकर इसके ऊपर टमाटर का गाढ़ा पेस्ट इस तरह फैलाएं कि आलू पेस्ट से घिर जाएं।
- चाट मसाला और भुना जीरा बुरकें।
- नींबू, गाजर, मूली, धनिया पत्ती और हरी मिर्च से सजाकर पेश करें।
ये भी पढ़ें-
