मल्टी टैलेंटेड सिंगर एवं एक्टर आदित्य नारायण ज़ी टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले टैलेंट रियलिटी शो- ‘सारेगा मा पा’ के साथ फिर से वापसी कर रहें हैं। अपने ओरिजिनल और देसी फॉर्मेट के साथ यह शो गायन का एक प्रतिष्ठित मंच बनकर उभरा है। बीते 20 वर्षों से इस शो में दिखाए जाने वाले टैलेंट में से ज्यादातर लोगों ने संगीत जगत में अपना एक खास मुकाम भी बनाया है।

‘सा रे गा मा पा’ ने बीते दो दशकों में देश को श्रेया घोषाल, कुणाल गांजावाला, शेखर रावजियानी, बेला शेंडे, संजीवनी और कमाल खान जैसे कलाकार दिए है। यह प्रतिष्ठित मंच हजारों महत्वाकांक्षी गायकों की उम्मीद बना और सीजन दर सीजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया!
इस अवसर पर आदित्य ने कहा, ‘‘सारे गा मा पा” ने पिछले 20 सालों में देश को हमेशा गुणवत्तापूर्ण गायक दिए हैं। हमने हमेशा संगीत जगत को नई आवाज देने की कोशिश की है। सा रे गा मा पा के होस्ट के रूप में मेरा यह चौथा सीजन है। मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि ज़ी टीवी ने एक बार फिर मुझे यह अवसर दिया। मैं इस शो की शूटिंग शुरू करके नए टैलेंट से रूबरू होने के लिए काफी उत्साहित हूँ।”
देश के सर्वश्रेष्ठ गायकों की खोज भुवनेश्वर से शुरू हुई, जिसके बाद जी टीवी के प्रतिभा खोजी गौहाटी, पटना, लखनऊ, चंडीगढ़, नागापुर, देहरादून, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता और इंदौर पहुंचे।

आने वाले दिनों में जी टीवी के टैलेंट खोजी बेंगलुरू, मुंबई और दिल्ली में ऑडिशन लेंगे। तो यदि आपको लगता है कि आप में भी गायन प्रतिभा है तो आप ऑडिशन के लिए अपने नजदीकी केन्द्र या शहर में पहुंचे। ‘सा रे गा मा पा’ का नया सीजन जल्द ही शुरू होगा, जी टीवी पर।
