Indian Idol 14 Judges and Host: इंडियन आइडल का 13वां सीजन अप्रैल में खत्म हुआ, जिसमें ऋषि सिंह विनर की ट्रॉफी लेकर घर गए और देबोसिम्ता फर्स्ट रनअप रहीं। 13वें सीजन की सफलता के बाद सिंगिंग शो अपने 14वें सीजन की तरफ बढ़ रहा है। 14वें सीजन की अनाउंसमेंट से फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है, लेकिन इस सीजन में कई बदलाव किए जाएंगे, जिसमें सबसे पहले आदित्य नारायण शो का हिस्सा नहीं होंगे, अबकी बार शो को हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट करेंगे। आपको बता दें कि हुसैन 8 साल बाद इंडियन आइडल में होस्ट के रूप मे लौट रहे हैं।
इंडियन आइडल 14 के जजों के नाम आए सामने
इंडियन आइडल के बीते सीजन को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया ने जज किया था। लेकिन इस बार जज के पेनल में बदलाव हुआ है। 14वें सीजन में विशाल ददलानी जज के रूप मे वापसी कर रहे हैं लेकिन नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया शो से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह नए पॉपुलर सिंगर आएंगे। श्रेया घोषाल और कुमार शानू को विशाल के साथ इंडियन आइडल 14 जज करने के लिए चुना गया है। नेहा का शो में शामिल होने का पता नहीं चला लेकिन हिमेश की सा रे गा मा शो की शूटिंग के कारण वो शो का हिस्सा नहीं बन सके।
हिमेश ने की शो में शामिल नहीं होने की पुष्टि
हिमेश ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने पहले ही ‘सा रे गा मा’ शो की शूटिंग शुरू कर दी थी और इंडियन आइडल के लिए मेरे पास डेट नहीं थी क्योंकि ‘सा रे गा मा’ शो की शूटिंग के बाद मैं अपनी फिल्म की शूटिंग पर काम करूंगा।
