सर्व-2-3,तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय- 5-6 (जमने तक का समय)
सामग्री-
- दूध 500 मि.ली.,
- ब्राउन शुगर 1/2 कप,
- सफेद चाॅकलेट 1/2 कप,
- तरल ग्लूकोज़ 2 बड़ा चम्मच,
- वनीला एसेंस 2 छोटा चम्मच,
- क्रीम (फेटीं) 2 कप।
- चैरी- गार्निश के लिए
विधि
स्टेप1- सबसे पहले एक पतीले में दूध, चीनी व तरल ग्लूकोज़ मिलाकर, मात्रा आधी रहने तक उबालें।
स्टेप 2- अब इसे ठंडा करें और फेंटी क्रीम मिलाकर फ्रीजर में जमाएं।
स्टेप 3- अब चाॅकलेट पिघलाकर ठंडी करें।
स्टेप 4- अब फिर से इस दूध का मिश्रण निकालकर फेंटें और इसमें एसेंस मिलाएं और दोबारा थोड़ा सा जमाएं
स्टेप5- तीसरी बार निकालकर फेंटें व पिघली चाॅकलेट मिलाएं और अच्छी तरह फेंटकर फाइनल आइसक्रीम जमा दें। अच्छी तरह जम जाने के बाद इसे चेरी के साथ गार्निश करके सर्व करें।
ये भी पढ़ें-
चिलचिलाती गर्मी में ट्राई करें ये फ्रूटी चुस्की
