सर्व- 4, तैयारी में समय-20 मिनट, बनने में समय 10 मिनट 


सामग्री :

  • ब्रेड स्लाइस 4 नग,
  • सख्त जमी वनीला आइसक्रीम के चार स्कूप,
  • ब्रेड क्रम्स ½ कप 
  • चॉकलेट सॉस 2 बड़े चम्मच।

विधि :

स्टेप1- ब्रेड स्लाइस के किनारे तेज चाकू से निकालें।ब्रेड को पानी में डिप करके तुरंत निकालें और,एक हथेली पर ब्रेड का पीस रखकर दूसरी हथेली से दबाएं ताकि,ब्रेड स्लाइस का पानी निकल जाए।

स्टेप2-ब्रेड स्लाइस के बीच में एक स्कूप आइसक्रीम रखें और,ब्रेड से चारों तरफ से ढक दें। वोंडे की तरह आइसक्रीम ब्रेड रोल बना लें।

स्टेप3- आइसक्रीम ब्रेड रोल बनाएं। एक प्लेट में ब्रेड क्रम्स फैलाएं,प्रत्येक आइसक्रीम ब्रेड रोल को उस पर रोल करें

स्टेप 4- अब इसे फ्रीजर में दस मिनट रखें।

स्टेप 5- गरम तेल में डीप फ्राई करें और प्रत्येक फ्राइड आइसक्रीम पर चॉकलेट सॉस डालकर सर्व करें।

टिप्स :  वनीला आइसक्रीम के स्कूप को एक घंटा पहले ही फ्रीजर में रखें ताकि आइसक्रीम जल्दी पिघले नहीं। 

ये भी पढ़ें

15 मिनट में बनाएं ये कूल मॉकटेल

हो जाएं गर्मी में चिल… ट्राई करें ये ट्रिपल कूल मॉकटेल

घर पर बनाएं वर्जिन रोज मिंट मोजितो