बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन और वरूण धवन जल्द ही एक डांस शो जज करते दिखेंगे। जी हां, ऋतिक- वरूण इंटरनेश्नल डांस रिएलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ के इंडियन वर्जन को जज करने वाले हैं। ये दोनों ही स्टार्स अपने डांसिंग टैलेंट के लिए काफी पॉपुलर हैं। इसीलिए फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं कि ये दोनों एक साथ टेलीविजन पर साथ दिखाई देंगे। फिलहाल शो के मेकर्स दोनों सितारों से बात करने में लगे हैं।देखना ये है कि उनका ये मिशन कितना कामयाब होता है

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नज़र आई मिशन सपने में कोरियोग्राफी करते हुए। जी हां मुंबई के एक मॉल में 13 वर्षीय भावना जो कि एक किताब और स्टेशनरी विक्रेता है परिणीति उनकी मदद करने के लिए गयी और वहां उन्होंने पेन किताबें और बाकि की स्टेशनरी बेचते हुए ग्राहकों के साथ डांस तो किया ही साथ ही उन्हें ड्रामा क्वीन और जिगर का टुकड़ा पर डांस स्टेप्स भी सिखाएं। क्या बात है परिणीति आपने तो वाकई कई लोगो के सपने पूरे कर दिए।

1 – पावर कपल में आमिर अली के साथ एक दमदार कंटेस्टेंट के रूप में अपनी पकड़ बनाने वाली संजीदा एक टास्क के दौरान हो गयी घायल। गेट वेल सून संजीदा।

2 -शक्ति अरोरा करेंगे होस्ट , शो ”मन में विश्वास ” का नया सीजन। सही किया शक्ति जो नए शो को साइन कर लिया क्योकि ”मेरी आशिकी” शो तो बंद होने वाला है।

3 – स्टार प्लस के शो मेरे अंगने में अब आप 1 घंटे की जगह देख पाएंगे सिर्फ आधा घंटा ही। क्योकि इस शो का 1 घंटे का स्लॉट अब घंटा कर कम कर दिया गया है। लगता है कि सीरियल की टी आर पी कम हो गई है, तभी चैनल ने ये निर्णय लिया है।
