बॉलीवुड में यूं तो कई एक्टर्स हैं, जिनके चाहने वालों का लाइन काफी लंबी है और इस लाइन के पीछे वजह है उन स्टार्स की एक्टिंग। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं, जिन्होंने सिर्फ अपनी एक्टिंग से नहीं बल्कि अपनी हॉट बॉडी से भी सबको अपना दीवाना बनाया हुआ है। तो चलिए नजर डालते हैं उन स्टार्स पर, जिन पर उनकी फिमेल फैंस जान छिड़कती हैं।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में एंट्री लेते ही काफी फेमस हो गए थे और इसके पीछे वजह है उनका जबरदस्त फिल्में और उनकी हॉट मस्कुलर बॉडी। जिनके फैंस दीवाने हैं, इसके अलावा उनके डांस मूव्स को भी फैंस खूब पसंद करते हैं।

विद्युत जामवाल
विद्युत जामवाल बॉलीवुड के वो एक्टर्स बन चुके हैं जिसे उनकी फिटनेस और फलेक्सिविटी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही इनकी मस्कुलर बॉडी के भी दूर-दूर तक चर्चे है।

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम के चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी बॉडी तक के फैंस दीवानें हैं। यह एक्टर भी लोगों के बीच अपनी हल्क बॉडी के लिए मशहूर हैं।

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे सेक्सी एक्टर्स में से एक हैं। उनके हैंडसम लुक को लेकर पूरे वर्ल्ड में चर्चे हैं। इसी के साथ उनकी परफेक्ट बॉडी को भी लोग खूब पसंद करते हैं और उनकी फिटनेस को लोग एडमायर करते हैं।

वरुण धवन
वरुण धवन लड़कियों के बीच खूब फेमस है। उनकी कॉमेडी भरी एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आती हैं वहीं अगर उनके लुक्स की बाते करें तो वह कमाल के हैं। उनकी मस्कुलर बॉडी पर भी फैंस फिदा है।

सोनू सूद
सोनू अक्सर फिल्मों में विलन का रोल करते नजर आते हैं। लेकिन अगर उनकी मस्कुलर बॉडी की बात करें तो वो भी कम हॉट नहीं हैं। उनकी फिमेल फैंस उनकी इस हॉट बॉडी की दीवानी हैं।

