संकट मोचन पवन पुत्र हनुमान जयंती अप्रैल महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक चैत्र (अप्रैल) पूर्णिमा को ही बजरंगबली का जन्म हुआ था। पवनपुत्र हनुमान जी को भगवान का 11वां अवतार माना जाता है। उनका अवतार भगवान श्री राम के कार्यों को सिद्ध करने के लिए हुआ था। वे बाल ब्रह्मचारी थे और बचपन से लेकर अपना पूरा जीवन उन्होंने राम भक्ति में समर्पित कर दिया था। इस दिन बजरंगबली की विधिवत पूजा करने से शत्रु पर जीत मिलती है, तो वहीं भगवान हनुमान आपको हर मुश्किल से बाहर निकालने के लिए शक्ति भी प्रदान करते हैं।
शुभ मुहूर्त
हनुमान जयंती तिथि – शुक्रवार, 19 अप्रेल 2019
पूर्णिमा तिथि आरंभ – 18 अप्रैल 2019 को शाम 07:26 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 19 अप्रैल 2019 को शाम 04:41 बजे तक
हनुमान पूजा की आसान विधि
1. शाम को लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति या फोटो को दक्षिण मुंह करके स्थापित करें।
2. खुद लाल आसान पर लाल वस्त्र पहनकर बैठ जाएं।
3. घी का दीपक और चंदन की धूप जलाएं।
4. चमेली के तेल में नारंगी सिंदूर घोलकर और चांदी का वर्क चढ़ाएं।
5. इसके बाद लाल फूल से पुष्पांजलि दें।
6. लड्डू या बूंदी के प्रसाद का भोग लगाएं।
7. केले का भोग भी लगा सकते हैं।
8. दीपक को 9 बार घुमाकर आरती करें।
9. मंत्र “ॐ मंगलमूर्ति हनुमते नमः” का यथा सम्भव जाप करें।
ये भी पढ़ें-
मंत्र जाप करते समय अपनाए ये नियम
हनुमान जी के दुर्लभ रुपों का दर्शन कराती हैं ये मूर्तियां
अतुलित बल-बुद्धि ही नहीं, गुणों की खान हैं हनुमान
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
