50 की उम्र में भी मेकअप को नेचुरल लुक देना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो: Natural Makeup Look
Natural Makeup Look

50 की उम्र में भी मेकअप को नेचुरल लुक देना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर करें फोलो : Natural Makeup Look

50 साल की उम्र में भी नेचुरल मेकअप लुक पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किन बातों का खास ध्यान रखना होता है।

Natural Makeup Look: आज के समय में हर कोई मेकअप लुक्स को अपनाना पसंद करता है। इसके लिए वह अलग-अलग तरीके भी ट्राई करता रहता है। वही आजकल नेचुरल लुकिंग मेकअप बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें कई तरह के लुक्स देखने को मिलते हैं। इसकी बहुत सारी ऑनलाइन वीडियो भी देखने को मिल जाती है।

इस लुक को सबसे ज्यादा सेलिब्रिटीज कैरी करना पसंद करते हैं। एक उम्र के बाद हमारे चेहरे पर बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। अगर ऐसे में आप भी 50 साल की उम्र में भी नेचुरल मेकअप लुक पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किन बातों का खास ध्यान रखना होता है। इसके बारे में हम आर्टिकल में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

आईलैशेस को नेचुरल रखने के लिए क्या करें

Natural Makeup Look
Natural Makeup Look-natural eyelashes

चेहरे के साथ-साथ आई मेकअप को खूबसूरत रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इसके जरिए आप मेकअप में बैलेंस कर सकते हैं और नेचुरल मेकअप भी नजर आ सकता है। इसी के साथ आईलैशेस को भी नेचुरल बनाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इस तरह के मेकअप लुक के लिए आप मस्कारा से अपनी असली आईलैशेस को वॉल्यूम दे सकते हैं। अगर आप लैशेज लगाना चाहते हैं तो लाइट आईलैशेस का चुनाव करें।

बेस मेकअप को नेचुरल लुक देने के लिए क्या करें

Natural Makeup Look-natural base makeup

अगर आप मेकअप को नेचुरल लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए बेस के लिए हमेशा लाइट वेट लिक्विड क्रीम और पाउडर प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसी के साथ मेकअप में फाउंडेशन मेकअप को बहुत ही ज्यादा हैवी लुक दे देता है। इसके लिए आप अगर चाहे तो फाउंडेशन को स्कीप कर सकते हैं। केवल कंसीलर की मदद से पूरे चेहरे पर मेकअप अप्लाई कर सकते हैं। जितना हो सके कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करें। अगर आप ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके चेहरे पर झाइयां ज्यादा नजर आने लगती है।

आई को इस तरह दे नेचुरल लुक

natural eye makeup
natural eye makeup

वैसे तो आंखों का मेकअप बहुत ही तरीकों से किया जाता है लेकिन अगर आप  मेकअप को वाकई में नेचुरल लुकिंग देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मेकअप को भी सटल और सोबर रखना जरूरी होता है। इसके लिए यह जरूरी होता है कि आप न्यूड कलर पलेट का ही चुनाव करें और मैट आई शैडो का भी चुनाव करें। इससे आंखों का मेकअप बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होता है। इसके लिए आप आंखों को केवल हल्की सी डेप्थ दे और हैवी मेकअप प्रोडक्ट को जितना हो सके अवॉइड करना चाहिए।

बढ़ती उम्र के साथ जितना हो सके मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका मेकअप बहुत ही ज्यादा नेचुरल दिखाई देता है। इसी के साथ-साथ कुछ मेकअप प्रोडक्ट इतनी ज्यादा हैवी होते हैं कि उनका इस्तेमाल न करे तो ज्यादा अच्छा होता है।

जैसे कि फाउंडेशन उसका इस्तेमाल करना आपको भारी पड़ सकता है क्योंकि वह चेहरे को हैवी दिखाने का काम करता है इसीलिए नेचुरल लुक देने के लिए इस तरह के मेकअप टिप्स को जरूर ध्यान में रखें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...