ट्रंप फैमिली अपनी भारत ट्रिप को लेकर खूब चर्चा में हैं वहीं इवांका ट्रंप अपने स्टाइल के लिए भी खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी पिछली रात इवांका ट्रंप राष्ट्रपति भवन में स्पेशल डिनर के लिए पहुची थीं।
इवांका ने इस मौके पर बंदगला स्टाइल सूट पहना था। इस सूट की स्लीव्स पर गोल्ड वायर से एंब्रोइडरी हुई थी। वहीं सूट के फ्रंट पर अलग-अलग रंग से फूलों की एंब्रोइडरी हो रखी थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप मंगलवार रात को राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद द्वारा आयोजित किए गए स्पेशल डिनर पर अनारकली सूट में पहुंची. भारत में अपने दौरे के खत्म होने से कुछ देर पहले वह भारतीय डिजाइनर रोहित बल के डिजाइनर अनारकली सूट में नजर आई।
इवांका ने बंदगला स्टाइल सूट पहना था। इस सूट की स्लीव्स पर गोल्ड वायर से एंब्रोइडरी की गई है। वहीं सूट के फ्रंट पर अलग-अलग रंग से फूलों की एंब्रोइडरी की गई है।

इवांका का यह खूबसूरत आउटफिट डिजाइनर रोहित बल के मशहूर गुलदस्ता कलेक्शन में से था।
अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में रोहित बल ने लिखा है, “गुलदस्ता मेरे दिल के बहुत करीब है और मैंने इसमें कश्मीर के फूलों का इस्तेमाल किया है… सूरजमुखी, खसखस, ट्यूलिप। यह संग्रह बेहद सेंसिटिव है और इसकी कई परतों को लग्जरी इंटरवॉवन से बनाया गया है। सौंदर्य को इसके सबसे शुद्ध रूप में बताने की यह मेरी व्याख्या है”।
यह भी पढ़िए-
