Trump Bans 12 Countries: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त ट्रैवल पॉलिसी लागू कर दी है। उन्होंने 12 देशों के लोगों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इसके अलावा 7 और देशों के लिए यात्रा के नियम सख्त कर दिए गए हैं। यह नया नियम सोमवार दोपहर 12 बजे से लागू होगा।

ट्रंप द्वारा जिन देशों के नागरिकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। इन देशों के लोग अब अमेरिका की यात्रा, पढ़ाई, नौकरी या अन्य किसी भी उद्देश्य से अमेरिका नहीं आ सकेंगे।

इसके साथ ही बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला जैसे देशों के नागरिकों के लिए भी नियम सख्त कर दिए गए हैं। अब इन देशों से आने वाले लोगों को कड़ी जांच और सीमित वीजा नीति का सामना करना होगा।

ट्रंप ने 20 जनवरी को एक कार्यकारी आदेश जारी कर राज्य विभाग, होमलैंड सिक्योरिटी और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक को उन देशों की सूची तैयार करने को कहा था, जिनके नागरिक अमेरिका के लिए खतरा बन सकते हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह नया ट्रैवल बैन तैयार किया गया।

trump
trump Credit: euronews

इस फैसले पर ट्रंप ने कहा, “मुझे अमेरिका और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी लगा।” उन्होंने बताया कि एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ देशों से आने वाले लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

यह निर्णय ट्रंप की उस नीति की वापसी मानी जा रही है जो उन्होंने अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के शुरुआती महीनों में अपनाई थी। जनवरी 2017 में ट्रंप ने कई मुस्लिम-बहुल देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था, जिसे लेकर अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में काफी विवाद हुआ था। हालांकि कुछ समय बाद अदालतों और प्रशासनिक दबाव के चलते उसे हटाना पड़ा था।

अब एक बार फिर, चुनावी माहौल के बीच ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मुद्दा बनाकर सख्त रुख अपनाया है।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...