लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में इन डिज़ाइनर्स का रहा दबदबा: Lakme Fashion Week 2023
लैक्मे फैशन वीक 2023 के ग्रैंड फिनाले में कई मशहूर डिज़ाइनर्स ने नया कलेक्शन लॉन्च किया है।
Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले 15 अक्टूबर को समाप्त हो गया है। इस दिन भारत के कई मशहूर डिजाइनर्स ने अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है। जिसकी हर ओर चर्चा हो रही हैं। इनमें से कुछ डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन को पेश करने के लिए बॉलीवुड स्टार्स को अप्रोच किया है। जबकि, कुछ ऐसे भी डिजाइनर्स है, जिन्होंने बिना किसी शो स्टॉपर के अपना नया कलेक्शन पेश किया है। आईए जानते हैं लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले के कुछ हाइलाइट्स….
लीना जे सिंह

एफडीसीआई के साथ साझेदारी में लैक्मे फैशन वीक के पांचवें दिन लीना जे सिंह ने अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है। उनका नया कलेक्शन नेचर को समर्पित है। लीना के आउटफिट में ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन को बखूबी पेश किया गया है।

इसमें आपकों फ्लोरल प्रिंट्स की भी झलकियां दिखाईं देंगी। उनके आउटफिट्स में सिल्क, शीयर फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।

लीना ने एक इंटरव्यू में अपने नए कलेक्शन को लेकर कहा, “मैंने हमेशा प्रकृति के करीब महसूस किया है और मुझे लगता है कि कोई भी डिजाइनर ब्रह्मांड के डिजाइनर, हमारे भगवान से बड़ा नहीं हो सकता है। जिन्होंने प्रकृति को अपनी अंतर्निहित सुंदरता के साथ बनाया है।”

आपकों लीना के नए कलेक्शन में इंडो वेस्टर्न लुक की झलक देखने को मिलेगी। इनमें मॉडल्स ने रफल डिज़ाइन साड़ियां और हॉल्टर नेक सूट पहना है।
पॉलमी और हर्ष

लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन फैशन डिज़ाइनर पॉलमी और हर्ष ने अपने क्लॉथिंग ब्रैंड तत्वम का नया कलेक्शन रूह लॉन्च किया है।

डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन को लड़कियों को समर्पित किया है। ये कलेक्शन संग्रह पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल को आधुनिक युग की भावना के साथ मिश्रित करता है। कलेक्शन को तैयार करने के लिए हाथ से बुने हुए टिश्यू और बेहतरीन हाथ की कढ़ाई वाले ब्रोकेड का इस्तेमाल किया गया है।

आपकों उनके नए कलेक्शन में जरदोजी वर्क वाली साड़ियां, ब्रोकेड डिज़ाइन सूट और सेक्विन वर्क वाले इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स भी देखने को मिलेंगे।

फैशन डिज़ाइनर पॉलमी और हर्ष के नए कलेक्शन को पेश करने के लिए डायना पेंटी ने रैंप वॉक किया है। उन्होंने मल्टीपल पॉकेट वाला चारकोल लहंगे को सिल्वर सेक्विन वर्क वाले ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है।
पवन सचदेवा

पवन सचदेवा ने लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अपना नया कलेक्शन इन्फिनिटी लॉन्च किया है। दिल्ली स्थित डिजाइनर की रचनाएं बहुत कुछ कहती हैं। उनके आउटफिट्स महिला और पुरुष दोनों के लिए काफी कंफरटेबल है।

पवन ने एज़्टेक प्रिंट्स के साथ अच्छा काम किया है। बता दें, पवन सचदेवा के लिए लैक्मे फैशन वीक में कृतिका कामरा और हरभजन सिंह ने रैंप वॉक किया है।

कृतिका ने ओवरसाइज्ड कोट के साथ सफेद रंग का कॉर्सेट टॉप और मैचिंग पैंट पहना है। लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ग्लिटरी आई मेकअप के साथ गालों को हाईलाइट किया है।

वहीं, दूसरी ओर हरभजन सिंह ने सचदेवा के इन्फिनिटी कलेक्शन से थ्री-पीस सूट पहना है, जिसमें वो सुंदर लग रहे थे। हरभजन ने फ्रंट जिप जैकेट के साथ मैचिंग पैंट और ओवरसाइज्ड कोट पहना है।
पारस मोदी और सोनम मोदी

लैक्मे फैशन वीक में सोनम और पारस मोदी ने अपना ‘सफर’ नाम से नया कलेक्शन लॉन्च किया है। उनके आउटफिट्स में ब्लू कलर के अलग अलग शेड्स देखने को मिलते हैं।

इसके साथ ही आउटफिट्स में मोटिफ वर्क और शिमर वर्क की डिटेलिंग भी हैं। उनके नए कलेक्शन में आपकों थाई स्लिट साड़ियां, लहंगे और कफ्तान स्टाइल वन शोल्डर ड्रेस देखने को मिलेंगे। जो हर फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं।
बिभु महापात्रा

लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में बिभु महापात्रा ने अपना नया कलेक्शन कम होम नाम से लॉन्च किया है, जो उनके खास लोगों को समर्पित है।

बिभु महापात्रा ने अपने नए कलेक्शन के लॉन्च पर कहा कि, “मेरा मानना है कि लैक्मे और मैं, दोनों का साझा लक्ष्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना, उनकी सुंदरता, ताकत और आत्मविश्वास का जश्न मनाना और उन्हें अपनी विशिष्ट पहचान और प्रतिभा को व्यक्त करने के लिए सशक्त बनाना है।”

इनके नए कलेक्शन में आपकों फ्लोरल एंब्रॉयडरी, रंगो के साथ एक्सपेरिमेंट देखने को मिलेगा। बिभू महापात्रा के लिए अनन्या पांडे, बिपाशा बसु और लिसा हेडन ने रनवे पर रैंप वॉक किया है।

खास बात ये है कि बिभु महापात्रा ने अपने कलेक्शन के लिए तीनों शो स्टॉपर को बिल्कुल अलग लुक दिया है।
- बिपाशा बसु ने रेड कलर का प्लीटेड स्टाइल गाउन पहना है। फैशन शो के ग्रैंड फिनाले में बिपाशा के लुक्स ने सभी को दीवाना बना दिया है। उनके आउटफिट के फ्रंट में पैच वर्क की डिटेलिंग हैं। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ ड्रॉप डाउन इयरिंग्स पहना है।
- लिसा हेडन ने पेस्टल कलर के ग्लैमरस गाउन में डिज़ाइनर बिभू महापात्रा के लिए रैंप वॉक किया है। आउटफिट में डीप नेकलाइन की डिटेलिंग हैं, जो उन्हें बोल्ड लुक दे रही हैं। इसके साथ ही आउटफिट को छोटे मोतियों से सजा गया है। इसके बाद, एक साटन बॉटम था, जिसमें एक विषम हेमलाइन और एक कसी हुई कमर थी।
- इस इवेंट के लिए अनन्या ने ब्लैक शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट्स और फ्लोरल एंब्रॉयड्रेड ब्लेजर पेयर अप किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को साइड से हॉफ पिनअप करते हुए स्मोकी आईज़ मेकअप किया है।
