लैक्मे फैशन वीक 2023 में इन डिज़ाइनर्स ने लॉन्च किया अपना नया कलेक्शन: Lakme Fashion Week 2023
लैक्मे फैशन वीक के पांचों दिन कई डिज़ाइनर्स ने नया कलेक्शन लॉन्च किया है।
Lakme Fashion Week 2023 Highlights: लैक्मे फैशन वीक 2023 बीते रविवार को समाप्त हो गया है। इस बड़े इवेंट में भारत के बड़े फैशन डिजाइनर्स ने अपने नए कलेक्शन को लॉन्च किया है। कई डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन के न्यू लॉन्च के लिए बॉलीवुड सितारों को अप्रोच किया था। वहीं, कुछ ने सिर्फ मॉडल के माध्यम से ही अपने नए कलेक्शन को लोगों के सामने पेश किया है। इस इवेंट में ऐसे कई डिजाइनर्स दिखे थे, जिन्होंने एक नई और अलग सोच के साथ अपना कलेक्शन लॉन्च किया है। आज हम आपको लैक्मे फैशन वीक के पहले से लेकर आखिरी दिन तक के हाइलाइट्स के बारे में बताने वाले हैं।
लैक्मे फैशन वीक 2023: Day 1
संजय गर्ग
फैशन डिज़ाइनर संजय गर्ग ने अपने क्लॉथिंग ब्रैंड ‘रॉ मैंगो’ के नए कलेक्शन को लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन लॉन्च किया है। इस नए कलेक्शन का नाम उन्होंने ‘चिल्ड्रन ऑफ द नाइट’ रखा है। उनका ये आउटफिट्स डिस्को कल्चर को रिप्रेजेंट करते है। संजय के नए कलेक्शन के लॉन्च के लिए अभिनेत्री करिश्मा कपूर, सबा आजाद और कल्कि कोचलिन ने रैंप वॉक किया है।
सामंत चौहान

मशहूर डिज़ाइनर सामंत चौहान ने अपना ‘आइस वॉच’ कलेक्शन लॉन्च किया था, जो भागलपुर सिल्क की खूबसूरती को दर्शाता हैं। उनके लिए लैक्मे फैशन वीक के फर्स्ट डे जिम सर्भ ने रैंप वॉक किया था।

इस फोटो में एक्टर ने क्रीम बटन-डाउन शर्ट के साथ मैचिंग ट्राउजर, फ्रंट ओपनिंग और पैचवर्क वाला ओवरकोट पहना है।
लैक्मे फैशन वीक 2023: Day 2
डुओ पारस बरोलिया और शालिनी जयकारिया
लैक्मे फैशन वीक में डुओ पारस बरोलिया और शालिनी जयकारिया ने कॉकटेल पार्टी के लिए अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है। उनके लिए एक्ट्रेस अलाया एफ ने रैम्प वॉक किया है। अभिनेत्री ने इस लुक में ब्लैक कलर का सी-थ्रू ब्रालेट और लूज पैंट कैरी किया है। आउटफिट में फ्रिंज डिटेलिंग काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ आंखों पर राइनस्टोंस से विंग बनाया है। उनकी ड्यूई स्किन और ग्लॉसी लिप्स लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
वरुण बहल

वरुण बहल ने भी फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से लैक्मे फैशन वीक में अपना एक नया कलेक्शन लॉन्च किया है, जिसका नाम उन्होंने ‘इनर ब्लूम फेस्टिव एडिट’ रखा है।

वरुण के नए कलेक्शन में प्रकृति के प्रति उनके प्यार को साफ देखा जा सकता है। वरुण के कलेक्शन की खास बात यह रही है कि उन्होंने बिना किसी शो स्टॉपर के अपना न्यू कलेक्शन लैक्मे फैशन वीक में लॉन्च किया है।
तरुण तहिलियानी

तरुण तहिलियानी ने भी लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन अपना नया ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च किया है।

उनके नए कलेक्शन में आपको कई तरह के पेस्टल कलर के आउटफिट्स और गोल्डन कलर के आउटफिट्स देखने को मिलेंगे, जो हर फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। उनका नया कलेक्शन नेचर से इंस्पायर्ड है।
लैक्मे फैशन वीक 2023: Day 3
अमित अग्रवाल
लैक्मे फैशन वीक में अमित अग्रवाल ने अपना प्रेट कलेक्शन लॉन्च किया है। उनके लिए जाह्नवी कपूर शो स्टॉपर बनी है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर बॉडी ग्रेजिंग स्कर्ट और मैचिंग प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्रालेट पहना है। आउटफिट के बस्टियर और स्कर्ट के वेस्टलाइन पर मेटैलिक की डिटेलिंग लुक को बोल्ड बना रही हैं।
शिवन और नरेश
फैशन डिज़ाइनर शिवन और नरेश ने लैक्मे फैशन वीक में बीरकेनस्टॉक के साथ मिलकर ग्राउंडेड इन नेचर कलेक्शन लॉन्च किया है, जिसके शोस्टॉपर अथिया शेट्टी और राणा दग्गुबाती बने थे। उन्होंने सिल्वर और ब्राउन ओम्ब्रे आउटफिट पहना है, जो प्लंजिंग नेकलाइन और स्ट्रैपी पैटर्न के डिटेलिंग के साथ है। आउटफिट के साथ उन्होंने मल्टी कलर्ड टॉप्स ईयरिंग और मेटैलिक डिज़ाइन वाला सैंडल कैरी किया है।
पंकज और निधि
पंकज और निधि ने लैक्मे फैशन वीक में अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है, जो विंटेज आउटफिट्स से इंस्पायर्ड है। इनके लिए दीया मिर्जा ने रैंप वॉक किया है। दीया ने आइवरी को – ऑर्ड पहना है। दीया ने व्हाइट पैंट के साथ एंब्रॉयड्रेड क्रॉप टॉप और जैकेट पेयर किया है।
पल्लवी मोहन
मशहूर फैशन डिज़ाइनर पल्लवी मोहन ने भी लैक्मे फैशन वीक में अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है, जो फ्लोरल आउटफिट्स और नेचर से इंस्पायर्ड है। उनके लिए मिस यूनिवर्स रह चुकी हरनाज संधू ने रैंप वॉक किया था। इस इवेंट के लिए उन्होंने वाइन कलर का प्लंजिंग नेकलाइन वाला गाउन पहना है। आउटफिट में फ्रिंज और मोटिफ वर्क की डिटेलिंग हैं।
लैक्मे फैशन वीक 2023: Day 4
फाल्गुनी शेन पीकॉक
मशहूर फैशन डिज़ाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने लैक्मे फैशन वीक में इस बार नया ‘बोल्ड स्ट्रीट कल्चर’ कलेक्शन लॉन्च किया है, जो डिस्को कल्चर को रिप्रेजेंट करता है। उनके नए कलेक्शन के लिए कियारा आडवाणी ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया है। इवेंट के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का सी थ्रू कॉर्सेट गाउन पहना है। जिसमें गोल्ड एंब्लिशमेंट की डिटेलिंग हैं।
करिश्मा लुहरवाला
लैक्मे फैशन वीक में क्लॉथिंग ब्रैंड ‘फाबियाना’ की ऑनर करिश्मा लुहरवाला ने अपना नया कलेक्शन ‘कुर्बत’ लॉन्च किया है। उनके लिए परिणीति चोपड़ा शोस्टॉपर बनी है। इवेंट के लिए परिणीति ने चिकनकारी साड़ी और मैचिंग कैप स्लीव्स वाला ब्लाउज़ पहना है।
अंजू मोदी
मशहूर फैशन डिज़ाइनर अंजू मोदी ने लैक्मे फैशन वीक में अपना नया ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च किया है। इस नए कलेक्शन के लॉन्च के लिए संजना संघी ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया है। संजना ने पेस्टल कलर में मोटिफ वर्क वाला लहंगा-चोली पहना है।
वाणी वत्स
फैशन डिज़ाइनर वाणी वत्स ने लैक्मे फैशन वीक में अपना नया ब्राइडल कलेक्शन ‘पिरोई’ लॉन्च किया है। उनके नए कलेक्शन के लॉन्च के लिए तमन्ना भाटिया ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर वॉक किया है। एक्ट्रेस ने पर्ल वर्क वाले पेस्टल ग्रीन लहंगे को मैचिंग फुल स्लीव्स वाले ब्लाउज़ के साथ कैरी किया है।
महिमा महाजन
फैशन डिज़ाइनर महिमा महाजन ने लैक्मे फैशन वीक में अपना नया ब्राइडल कलेक्शन ‘फिदा’ लॉन्च किया है। उनके लिए सुतरिया ने रैंप वॉक किया है। तारा ने सफेद कलर के फ्लोरल प्रिंट टिशू लहंगे के साथ ब्रालेट ब्लाउज़ पहना है।
भूमिका शर्मा
फैशन डिज़ाइनर भूमिका शर्मा ने लैक्मे फैशन वीक में अपना विंटर फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च किया है। उनके लिए रकुल प्रीत सिंह शोस्टॉपर बनी हैं। इस फोटो में रकुल प्रीत सिंह ने रेड कलर के सिल्वर वर्क लहंगे को मैचिंग ब्लाउज़ के साथ पहना है।
श्वेता कपूर
मशहूर फैशन डिजाइनर श्वेता कपूर के लिए लैक्मे फैशन वीक 2023 में रैंप वॉक किया है, जिसमें उनके बोल्डनेस ने सभी को हैरान कर दिया है। मलाइका ने हाई वेस्टेड ट्राउज़र को डीप नेक कोर्सेट टॉप और मैचिंग ब्लेजर के साथ पहना है।
लैक्मे फैशन वीक 2023: Day 5
लीना जे सिंह

लैक्मे फैशन वीक में फैशन डिज़ाइनर लीना जे सिंह ने अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है। उनका नया कलेक्शन नेचर को समर्पित है।

लीना के आउटफिट में ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन को बखूबी पेश किया गया है।
पॉलमी और हर्ष

फैशन डिज़ाइनर पॉलमी और हर्ष ने अपने क्लॉथिंग ब्रैंड तत्वम का नया कलेक्शन रूह लॉन्च किया है।

इस कलेक्शन को तैयार करने के लिए हाथ से बुने हुए टिश्यू और बेहतरीन हाथ की कढ़ाई वाले ब्रोकेड का इस्तेमाल किया गया है। उनके लिए डायना पेंटी शो स्टॉपर बनी थी।
पवन सचदेवा

पवन सचदेवा ने लैक्मे फैशन वीक में अपना नया कलेक्शन इन्फिनिटी लॉन्च किया है। उन्होंने एज़्टेक प्रिंट्स के साथ अच्छा काम किया है।

उनके लैक्मे फैशन वीक में कृतिका कामरा और हरभजन सिंह ने रैंप वॉक किया है।
बिभू महापात्रा

फैशन डिज़ाइनर बिभू महापात्रा ने लैक्मे फैशन वीक में अपना नया कलेक्शन कम होम नाम से लॉन्च किया है।

इनके नए कलेक्शन में आपकों फ्लोरल एंब्रॉयडरी, रंगो के साथ एक्सपेरिमेंट देखने को मिलेगा। उनके लिए अनन्या पांडे, बिपाशा बसु और लिसा हेडन ने रैंप वॉक किया है।
