लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में इन डिज़ाइनर्स का रहा दबदबा: Lakme Fashion Week 2023
Lakme Fashion Week 2023

लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में इन डिज़ाइनर्स का रहा दबदबा: Lakme Fashion Week 2023

लैक्मे फैशन वीक 2023 के ग्रैंड फिनाले में कई मशहूर डिज़ाइनर्स ने नया कलेक्शन लॉन्च किया है।

Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले 15 अक्टूबर को समाप्त हो गया है। इस दिन भारत के कई मशहूर डिजाइनर्स ने अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है। जिसकी हर ओर चर्चा हो रही हैं। इनमें से कुछ डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन को पेश करने के लिए बॉलीवुड स्टार्स को अप्रोच किया है। जबकि, कुछ ऐसे भी डिजाइनर्स है, जिन्होंने बिना किसी शो स्टॉपर के अपना नया कलेक्शन पेश किया है। आईए जानते हैं लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले के कुछ हाइलाइट्स….

लीना जे सिंह

Lakme Fashion Week 2023
Leena J Singh New Collection

एफडीसीआई के साथ साझेदारी में लैक्मे फैशन वीक के पांचवें दिन लीना जे सिंह ने अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है। उनका नया कलेक्शन नेचर को समर्पित है। लीना के आउटफिट में ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन को बखूबी पेश किया गया है।

Lakme Fashion Week 2023
Lakme Fashion Week 2023

इसमें आपकों फ्लोरल प्रिंट्स की भी झलकियां दिखाईं देंगी। उनके आउटफिट्स में सिल्क, शीयर फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।

Printed Outfits
Printed Outfits

लीना ने एक इंटरव्यू में अपने नए कलेक्शन को लेकर कहा, “मैंने हमेशा प्रकृति के करीब महसूस किया है और मुझे लगता है कि कोई भी डिजाइनर ब्रह्मांड के डिजाइनर, हमारे भगवान से बड़ा नहीं हो सकता है। जिन्होंने प्रकृति को अपनी अंतर्निहित सुंदरता के साथ बनाया है।”

Lakme Fashion Week2023

आपकों लीना के नए कलेक्शन में इंडो वेस्टर्न लुक की झलक देखने को मिलेगी। इनमें मॉडल्स ने रफल डिज़ाइन साड़ियां और हॉल्टर नेक सूट पहना है।

पॉलमी और हर्ष

Paulmi And Harsh With Diana Penty
Paulmi And Harsh With Diana Penty

लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन फैशन डिज़ाइनर पॉलमी और हर्ष ने अपने क्लॉथिंग ब्रैंड तत्वम का नया कलेक्शन रूह लॉन्च किया है।

Pestal Shades Lehangas
Pestal Shades Lehangas

डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन को लड़कियों को समर्पित किया है। ये कलेक्शन संग्रह पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल को आधुनिक युग की भावना के साथ मिश्रित करता है। कलेक्शन को तैयार करने के लिए हाथ से बुने हुए टिश्यू और बेहतरीन हाथ की कढ़ाई वाले ब्रोकेड का इस्तेमाल किया गया है।

Pestal Green Embroidered Sarees
Pestal Green Embroidered Sarees

आपकों उनके नए कलेक्शन में जरदोजी वर्क वाली साड़ियां, ब्रोकेड डिज़ाइन सूट और सेक्विन वर्क वाले इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स भी देखने को मिलेंगे।

Thigh Slit Dress
Thigh Slit Dress

फैशन डिज़ाइनर पॉलमी और हर्ष के नए कलेक्शन को पेश करने के लिए डायना पेंटी ने रैंप वॉक किया है। उन्होंने मल्टीपल पॉकेट वाला चारकोल लहंगे को सिल्वर सेक्विन वर्क वाले ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है।

पवन सचदेवा

Pawan Sachdeva With Kritika Kamra & Harbhajan Singh

पवन सचदेवा ने लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अपना नया कलेक्शन इन्फिनिटी लॉन्च किया है। दिल्ली स्थित डिजाइनर की रचनाएं बहुत कुछ कहती हैं। उनके आउटफिट्स महिला और पुरुष दोनों के लिए काफी कंफरटेबल है।

Pawan Sachdeva New collection
Pawan Sachdeva New collection

पवन ने एज़्टेक प्रिंट्स के साथ अच्छा काम किया है। बता दें, पवन सचदेवा के लिए लैक्मे फैशन वीक में कृतिका कामरा और हरभजन सिंह ने रैंप वॉक किया है।

Blue Outfits
Blue Outfits

कृतिका ने ओवरसाइज्ड कोट के साथ सफेद रंग का कॉर्सेट टॉप और मैचिंग पैंट पहना है। लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ग्लिटरी आई मेकअप के साथ गालों को हाईलाइट किया है।

 Lakme Fashion Week 2023
Lakme Fashion Week 2023

वहीं, दूसरी ओर हरभजन सिंह ने सचदेवा के इन्फिनिटी कलेक्शन से थ्री-पीस सूट पहना है, जिसमें वो सुंदर लग रहे थे। हरभजन ने फ्रंट जिप जैकेट के साथ मैचिंग पैंट और ओवरसाइज्ड कोट पहना है।

पारस मोदी और सोनम मोदी

Paras & Sonam Modi

लैक्मे फैशन वीक में सोनम और पारस मोदी ने अपना ‘सफर’ नाम से नया कलेक्शन लॉन्च किया है। उनके आउटफिट्स में ब्लू कलर के अलग अलग शेड्स देखने को मिलते हैं।

Embroidered Outfits

इसके साथ ही आउटफिट्स में मोटिफ वर्क और शिमर वर्क की डिटेलिंग भी हैं। उनके नए कलेक्शन में आपकों थाई स्लिट साड़ियां, लहंगे और कफ्तान स्टाइल वन शोल्डर ड्रेस देखने को मिलेंगे। जो हर फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं।

बिभु महापात्रा

Bibhu Mahapatra with showstoppers

लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में बिभु महापात्रा ने अपना नया कलेक्शन कम होम नाम से लॉन्च किया है, जो उनके खास लोगों को समर्पित है।

Bibhu Mahapatra Collection

बिभु महापात्रा ने अपने नए कलेक्शन के लॉन्च पर कहा कि, “मेरा मानना है कि लैक्मे और मैं, दोनों का साझा लक्ष्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना, उनकी सुंदरता, ताकत और आत्मविश्वास का जश्न मनाना और उन्हें अपनी विशिष्ट पहचान और प्रतिभा को व्यक्त करने के लिए सशक्त बनाना है।”

Lakme Fashion Week 2023
Lakme Fashion Week 2023

इनके नए कलेक्शन में आपकों फ्लोरल एंब्रॉयडरी, रंगो के साथ एक्सपेरिमेंट देखने को मिलेगा। बिभू महापात्रा के लिए अनन्या पांडे, बिपाशा बसु और लिसा हेडन ने रनवे पर रैंप वॉक किया है।

Simon Singh
Simon Singh

खास बात ये है कि बिभु महापात्रा ने अपने कलेक्शन के लिए तीनों शो स्टॉपर को बिल्कुल अलग लुक दिया है।

  • बिपाशा बसु ने रेड कलर का प्लीटेड स्टाइल गाउन पहना है। फैशन शो के ग्रैंड फिनाले में बिपाशा के लुक्स ने सभी को दीवाना बना दिया है। उनके आउटफिट के फ्रंट में पैच वर्क की डिटेलिंग हैं। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ ड्रॉप डाउन इयरिंग्स पहना है।
  • लिसा हेडन ने पेस्टल कलर के ग्लैमरस गाउन में डिज़ाइनर बिभू महापात्रा के लिए रैंप वॉक किया है। आउटफिट में डीप नेकलाइन की डिटेलिंग हैं, जो उन्हें बोल्ड लुक दे रही हैं। इसके साथ ही आउटफिट को छोटे मोतियों से सजा गया है। इसके बाद, एक साटन बॉटम था, जिसमें एक विषम हेमलाइन और एक कसी हुई कमर थी।
  • इस इवेंट के लिए अनन्या ने ब्लैक शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट्स और फ्लोरल एंब्रॉयड्रेड ब्लेजर पेयर अप किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को साइड से हॉफ पिनअप करते हुए स्मोकी आईज़ मेकअप किया है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...