लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में रनवे पर इन अभिनेत्रियों ने गिराई अपनी हुस्न की बिजलियां: Lakme Fashion Week Grand Finale
फैशन शो के आख़िरी दिन बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने रैंप वॉक किया है।
Lakme Fashion Week 2023 Grand Finale: दिल्ली के प्रगति मैदान में FDCI के साथ लैक्मे फैशन वीक शुरू हुआ था, बीते रविवार को उसका ग्रैंड फिनाले हो गया है। इस फैशन वीक में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने डिज़ाइनर कपड़े पहनकर रैंप वॉक किया है। इस दौरान रैंप अलग- अलग थीम्स से सजाया गया। अंजू मोदी, तरुण तहिलयानी, और फाल्गुनी शेन जैसे कई डिजाइनर्स ने अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है। फैशन के रनवे पर उन्होंने अपने यूनिक कलेक्शन से सभी का ध्यान खींच लिया है। लैक्मे फैशन वीक एक ऐसा शो है, जिसमें सभी बड़े सितारे शिरकत करते हैं। ये सितारे अपने लुक्स से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। इस फैशन शो के आख़िरी दिन बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने रैंप वॉक किया है।
अदा शर्मा
इस इवेंट में अदा ने डिजाइनर आशिमा लीना और संजुक्ता दत्ता का बना आउटफिट पहनकर रैंप वॉक किया है। अभिनेत्री ने मस्टर्ड येलो कलर की इंडो वेर्स्टन साड़ी पहनी हुई है। जिसमें रेशमी धागों से कढ़ाई की हुई थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने नाक में बड़ी सी नोस रिंग पहनी हुई थी और उनके हाथों में आल्ता लगा हुआ था। उनका ग्लोइंग मेकअप लुक को निखार रहा था। अदा इस आउटफिट में काफी स्टाइलिश लग रही थीं।
कृति खरबंदा
फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ फेम एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अभिषेक और विनीता के लिए रैंप वॉक किया है। इस इवेंट के लिए उन्होंने एंब्रॉयड्रेड सिल्वर को-ऑर्ड सेट पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें मैचिंग ट्राउजर के साथ एक ब्लेज़र और नीचे एक ब्रैलेट था। अभिनेत्री ने लुक कंप्लीट करने के लिए विंग्ड आईलाइनर के साथ ग्लोइंग मेकअप किया है। इसके साथ ही उन्होंने टॉप्स इयररिंग्स के साथ बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।
अनन्या पांडे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में यूएस बेस्ड फैशन डिज़ाइनर भीभू महापात्रा के लिए रैंप वॉक किया है। इस फोटो में अनन्या पांडे ने ब्लैक लूज शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट्स और फ्लोरल प्रिंटेड ब्लेजर कैरी किया है। उनका यह लुक काफी कूल और कोम्फी है, जो हर फंक्शन के लिए परफेक्ट है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्मोकी आईज़ मेकअप किया है और अपने होठों पर न्यूड शेड लिपस्टिक लगाई है। इसके अलावा उन्होंने बालों को साइड पार्टेड करते हुए हॉफ पिनअप किया है।
लिसा हेडन
लिसा हेडन ने पेस्टल कलर के ग्लैमरस गाउन में डिज़ाइनर भीभू महापात्रा के लिए रैंप वॉक किया है। आउटफिट में डीप नेकलाइन की डिटेलिंग हैं, जो उन्हें बोल्ड लुक दे रही हैं। इसके साथ ही आउटफिट को छोटे मोतियों से सजा गया है। इसके बाद, एक साटन बॉटम था, जिसमें एक विषम हेमलाइन और एक कसी हुई कमर थी। लिसा ने बालों को कर्ल करके खुला छोड़ दिया था। विंग्ड आईलाइनर, ड्यूई मेकअप और डार्क ब्राउन लिपस्टिक से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।
डायना पेंटी
डायना पेंटी ने फैशन डिज़ाइनर पॉलमी और हर्ष द्वारा लॉन्च किए गए नए कलेक्शन रूह के लिए रैंप वॉक किया है। वो चारकोल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस आउटफिट को उन्होंने सिल्वर-ग्रे ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ पेयर किया है। स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ ग्लोइंग मेकअप उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को मेसी बन में बांधा हुआ था।
शोभिता धुलिपाला
लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में शोभिता धुलिपाला ने क्लॉथिंग ब्रैंड लेबल डी बेले के लिए रैंप वॉक किया है। उन्होंने अपने नए कलेक्शन नजारा को लॉन्च किया है। शोभिता धुलिपाला ने सिल्वर एंब्रॉयडरी से सजे व्हाइट फ्लोई लहंगे को मैचिंग वन शोल्डर ब्रालेट के साथ स्टाइल किया है। कोहल आईज़ मेकअप के साथ वेट हेयर स्टाइल उन्हें बोल्ड लुक दे रहा है। एक्ट्रेस ने आउटफिट के साथ सिर्फ डायमंड ब्रेसलेट कैरी किया है। पूरे आउटफिट में सिल्वर एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग खूबसूरत लग रही हैं।
सिमोन सिंह
अभिनेत्री सिमोन सिंह ने मशहूर फैशन डिजाइनर भीभू महापात्रा के लिए लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन रैंप वॉक किया है। उनके सिंपल और एलिगेंट लुक की काफी चर्चा भी हुई है। इस फोटो में सिमोन ने ब्लैक बेस पर किए गए सिल्वर एंब्रॉयडरी वाले फुल स्लीव्स टॉप को ब्लैक ए लाइन स्कर्ट के साथ स्टाइल किया है। ड्रॉप डाउन इयरिंग्स और ग्लोइंग शाइनी मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। सिमोन ने अपने बालों को मिडिल पार्टेड करते हुए ओपन रखा है।
बिपाशा बसु
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने फैशन डिज़ाइनर भीभू महापात्रा के लिए रैंप वॉक किया है। उन्होंने रेड कलर का प्लीटेड स्टाइल गाउन पहना है। फैशन शो के ग्रैंड फिनाले में बिपाशा के लुक्स ने सभी को दीवाना बना दिया है। उनके आउटफिट के फ्रंट में पैच वर्क की डिटेलिंग हैं। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ ड्रॉप डाउन इयरिंग्स पहना है। उन्होंने बालों को साइड पार्टेड करते हुए हॉफ पिनअप किया है। स्मोकी आईज़ मेकअप के साथ टिंटेड चीक्स और ग्लॉसी लिप्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
कृतिका कामरा
‘बंबई मेरी जान’ स्टार कृतिका कामरा ने हरभजन सिंह के साथ फैशन डिज़ाइनर पवन सचदेवा के लिए रैंप वॉक किया है। उन्होंने ओवरसाइज्ड कोट के साथ सफेद रंग का कॉर्सेट टॉप और मैचिंग पैंट पहना है। लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ग्लिटरी आई मेकअप के साथ गालों को हाईलाइट किया है। उन्होंने आउटफिट के साथ कोई ज्वेलरी कैरी नही की हैं।
लैक्मे फैशन वीक खत्म हो चुका है। इस फैशन शो के आखिरी दिन बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां नज़र आई है।उससे पहले भी कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, रकुल प्रीत सिंह और परिणीति चोपड़ा जैसी कई अभिनेत्रियों ने भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया था और उनके लुक्स की भी काफी चर्चा हुई है।
