लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन रैंप पर उतरीं ये अभिनेत्रियां: Lakme Fashion Week 2023
लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने रैंप वॉक किया है।
Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक एक ऐसा इवेंट है, जिस पर हर किसी की नज़र बनी रहती है और यह पिछले 4 दिन से दिल्ली में चल रहा है। ये इवेंट 11 अक्टूबर से चल रहा है, जो 15 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। इस एवेंट में अभी तक बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां रैंप पर उतर चुकी हैं। फैशन वीक के चौथे दिन बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से लेकर परिणीति चोपड़ा ने देसी अवतार में रैंप वॉक किया है, जिसने फैंस का दिल छू लिया है।
कियारा आडवाणी
फाल्गुनी शेन पीकॉक ने लैक्मे फैशन वीक में इस बार नया ‘बोल्ड स्ट्रीट कल्चर’ कलेक्शन लॉन्च किया है। उनके नए कलेक्शन के लिए कियारा आडवाणी ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया है। इवेंट के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का सी थ्रू कॉर्सेट गाउन पहना है। जिसमें गोल्ड एंब्लिशमेंट की डिटेलिंग हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्मोकी आईज़ और ग्लोइंग मेकअप से पूरा किया है। उन्होंने बालों को स्लीक ब्रेडस लुक देकर कंप्लीट किया है।
परिणीती चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में क्लॉथिंग ब्रैंड ‘फाबियाना’ के लिए रैंप वॉक किया है। जिसकी ऑनर करिश्मा लुहरवाला हैं। करिश्मा ने इस बार इवेंट में अपना नया कलेक्शन ‘कुर्बत’ लॉन्च किया है। शादी के बाद पहली बार परिणीति किसी इवेंट में नज़र आईं हैं। इवेंट के लिए परिणीति ने व्हाइट चिकनकारी साड़ी और मैचिंग कैप स्लीव्स वाला ब्लाउज़ पहना है। आउटफिट में शिमर और पर्ल वर्क की डिटेलिंग भी हैं। एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट करने के लिए डायमंड नेकपीस और गुलाबी चूड़ा पहना है। माथे पर बिंदी और लाइट मेकअप उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है।
संजना संघी
मशहूर फैशन डिज़ाइनर अंजू मोदी ने लैक्मे फैशन वीक में अपना नया ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च किया है। इस नए कलेक्शन के लॉन्च के लिए संजना संघी ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया है। संजना ने पेस्टल कलर में मोटिफ वर्क वाला लहंगा-चोली पहना है। अंजू मोदी ने एक्ट्रेस के लुक को ट्रेडिशनल टच देने के लिए उनके सिर के ऊपर से दुपट्टा ड्रेप किया है। जो देखने में काफी सुंदर लग रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस के लुक को मल्टीकलर्ड स्टोन स्टडेड ज्वैलरी से कंप्लीट किया गया है। उन्होंने ग्लोइंग मेकअप के साथ बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।
तमन्ना भाटिया
फैशन डिज़ाइनर वाणी वत्स ने लैक्मे फैशन वीक में अपना नया ब्राइडल कलेक्शन ‘पिरोई’ लॉन्च किया है। उनके नए कलेक्शन के लॉन्च के लिए तमन्ना भाटिया ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर वॉक किया है। एक्ट्रेस ने पर्ल वर्क वाले पेस्टल ग्रीन लहंगे को मैचिंग फुल स्लीव्स वाले ब्लाउज़ के साथ कैरी किया है। एक्ट्रेस का वेट हेयर लुक आउटफिट के साथ जच रहा है। उन्होंने ग्लिटरी आई मेकअप और ड्रॉप डाउन इयरिंग्स पहना है।
तारा सुतारिया
इस बार लैक्मे फैशन वीक में फैशन डिज़ाइनर महिमा महाजन ने अपना नया ब्राइडल कलेक्शन ‘फिदा’ लॉन्च किया है। तारा सुतरिया ने फैशन डिज़ाइनर महिमा महाजन के लिए रैंप वॉक किया है। तारा सुतारिया सफेद कलर के फ्लोरल प्रिंट टिशू लहंगे और ब्रालेट ब्लाउज़ में बला की खूबसूरत लग रही हैं।आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने माथे पर मांग टीका और गले में चोकर नेकलेस पहना है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके ओपन रखा है। जो देखने में खूबसूरत लग रहा है।
रकुल प्रीत सिंह
फैशन डिज़ाइनर भूमिका शर्मा ने लैक्मे फैशन वीक में अपना विंटर फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च किया है। भूमिका शर्मा के नए कलेक्शन के लॉन्च के लिए रकुल प्रीत सिंह शोस्टॉपर बनी हैं। इस फोटो में रकुल प्रीत सिंह ने रेड कलर के सिल्वर वर्क लहंगे को मैचिंग ब्लाउज़ के साथ पहना है। एक्ट्रेस का वेट हेयर लुक आउटफिट के साथ अच्छा लग रहा है। उन्होंने ग्लोइंग मेकअप और मैचिंग इयरिंग्स से लुक कंप्लीट किया है।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने मशहूर फैशन डिजाइनर श्वेता कपूर के लिए लैक्मे फैशन वीक 2023 में रैंप वॉक किया है। जिसमें उनके बोल्डनेस ने सभी को हैरान कर दिया है। मलाइका ने हाई वेस्टेड ट्राउज़र को डीप नेक कोर्सेट टॉप और मैचिंग ब्लेजर के साथ स्टाइल किया है। एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट करने के लिए चोकर नेकलेस पहना है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट ओपन रखते हुए ग्लोइंग मेकअप किया है।
पारुल गुलाटी

पंजाबी एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने फैशन डिज़ाइनर स्वाति विजयवर्गी का कलेक्शन लैक्मे फैशन वीक में शो किया है। स्वाति ने अपने इस नए कलेक्शन को ‘गुलाल’ नाम दिया है। स्वाति का ये नया कलेक्शन इंडिया के कल्चर और कलर्स को रिप्रेजेंट करता है। इस फोटो में पारुल ने मल्टीकलर्ड लहंगे को पिंक नॉटेड ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। उन्होंने हाथों में पिंक शिफॉन दुपट्टा भी कैरी किया है। एक्ट्रेस के फ्लोई लहंगे में गोल्डन पैच वर्क की डिटेलिंग खूबसूरत लग रही हैं। लुक कंप्लीट करने के लिए पारुल ने डायमंड ओवल शेप इयरिंग्स पेयर किया है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने ग्लॉसी मेकअप के साथ लुक बेहद सिंपल और एलिगेंट रखा है।
