फैशन वर्ल्ड में आए दिन नया फैशन देखने को मिलता है। वहीं हर कोई चाहता है कि उसका अंदाज सबसे अलग और बेहतर हो। कैजुअल लुक से लेकर पार्टी लुक तक में यूनिक दिखने के लिए नया-नया फैशन ट्राई किया जाता है। तो अगर आपको भी ग्लैमर्स और क्लासी लुक चाहिए तो आप टाइगर प्रिंट आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं। क्योंकि टाइगर प्रिंट ऐसा है जिसमें आपका लुक सबसे हट कर लगने से कोई नहीं रोक सकता।
बस शर्त है तो उसे अच्छे से कैरी करने की। क्योंकि जब तक आप स्टाइलिश अंदाज में टाइगर प्रिंट आउटफिट को कैरी नहीं करेंगी तब तक उसका लुक निखर कर नहीं आएगा। तो चलिए जानते हैं किस तरह और किस टाइप की टाइगर प्रिंट आउटफिट को कैरी करना चाहिए।
1- विंटर में अगर आपको लेट नाइट पार्टी में जाना है तो आप लॉन्ग टाइगर प्रिंट कोट के साथ ब्लैक पेंट बूट्स और ब्लैक टॉप कैरी कर सकती हैं। क्योंकि टाइगर प्रिंट के साथ ब्लैक का कॉम्बिनेशन हमेशा सेक्सी माना जाता है।

2- स्लिट ड्रेस- स्लिट ड्रेस में सेक्सी लुक देती हैं। तो क्यों न टाइगर प्रिंट में भी स्लिट ड्रेस ट्राई की जाए। अपने आप को Bossy लुक देने के लिए इसके साथ मिड लेंथ बूट्स कैरी करें और साथ में क्लासी बैग कैरी करना न भूलें।

3-जरूरी नहीं की आप टाइगर प्रिंट में वेस्टर्न लुक में जलवे बिखेरें बल्कि आप साड़ी में भी कमाल दिखा सकती हैं। आप टाइगर प्रिंट साड़ी को भी बेहतरीन अंदाज में कैरी कर के गॉर्जियस लग सकती हैं।

4- लॉन्ग ड्रेस विद टाइगर प्रिंट का कॉम्बिनेशन भी कमाल का है। इस तरह की ड्रेस में आप खूबसूरत न लगें ऐसा हो ही नहीं सकता। तो आप इस तरह की ड्रेस भी ट्राई कर सकती हैं।

5- फ्रॉक स्टाइल टाइगर प्रिंट ड्रेस भी काफी क्यूट लुक देती हैं। इसे आप नॉर्मल बाहर जाने के समय कैरी कर सकती हैं।

6- कैजुअल लुक के लिए आप टाइगर प्रिंट का लोअर भी ले सकते हैं।

7- सुपर गॉर्जियस लुक के लिए आप टाइगर प्रिंट ड्रेस के साथ ब्लैक लॉन्ग बूट्स भी कैरी कर सकती हैं।

