इन मेल सेलेब्स से सीखिए पिंक कलर कैरी करना
सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी पिंक आउटफिट में परफेक्ट नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं करण कुंद्रा से लेकर टाइगर श्रॉफ के पिंक आउटफिट का लुक-
Celebrities Rocking in Pink: पिंक कलर के आउटफिट्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि पिंक कलर सिर्फ लड़कियों की च्वॉइस होती है। अगर आपकी भी सोच यही है, तो इस लेख को पढ़ने के बाद शायद आप अपनी सोच बदल लें क्योंकि हमारे आसपास कई ऐसी मशहूर हस्तियां हैं, जिन्होंने काफी परफेक्ट और बेहतर तरीके से पिंक आउटफिट को कैरी किया है, जिसमें वे काफी ज्यादा स्टाइलिश भी नजर आ रहे हैं। पिंक एक ऐसा रंग है, जो आपको हर सीजन में कूल रख सकता है। कलर कुंद्रा से लेकर टाइगर श्रॉफ तक के वॉर्डरोब में पिंक कलर के आउटफिट का कब्जा है। इससे आप काफी स्टाइलिश भी नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन सेलेब्रिटीज के पिंक आउटफिट के बारे में-
रणवीर सिंह का ओवरसाइज़्ड पिंक जैकेट

रणवीर सिंह अक्सर अपने अजीबोगरीब स्टाइल से लोगों को हैरान कर देते हैं। वे अक्सर फैशन के नियमों को तोड़ते हुए नजर आते हैं, जो आगे जाकर ट्रेंड भी बन जाता है। फोटो में रणवीर सिंह ने नेवी ब्लू टी-शर्ट के ऊपर, ओवरसाइज़्ड पिंक जैकेट कैरी किया है, जिसमें वे काफी स्टनिंग नजर आ रहा है। रणवीर ने अपने इस लुक को सनग्लासेस और मैचिंग बकेट कैप के साथ पेयर किया। इसमे वे काफी ज्यादा बैलेंस भी नजर आ रहे हैं।
करण कुंद्रा का पिंक ब्लेज़र सूट

फैशन की दुनिया में करण कुंद्रा का अपना एक अलग नाम है। कई लड़कियां करण के फैशन सेन्स और स्टाइल पर फिदा हैं। उनके फैशन सेंस को करोड़ों लोग पसंद करते हैं। वहीं, कई लोग उनके स्टाइल को भी अपनाते हैं। करण ने एक सनकिस्ड मोमेंट में ब्लश पिंक ब्लेज़र सूट वियर किया है। इसके साथ उन्होंने थोड़े से एक्सेसरीज भी कैरी की है, जिसमें वे काफी परफेक्ट लग रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ का पिंक सूट

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पिंक सूट में काफी ज्यादा हॉट नजर आ रहे हैं। इस सूट के साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट कैरी किया है, जिससे उनका लुक और ज्यादा बेहतर नजर आ रहा है। पिंक और व्हाइट कॉम्बिनेशन में टाइगर काफी ज्यादा शानदार लग रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ग्लास के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
बबलगम पिंक सूट में विजय देवरकोंडा
अभिनेता विजय देवरकोंडा के लुक्स पर कई लड़कियां फिदा हैं। उनके हर एक लुक को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक मोमेंट पर विजय देवरकोंडा ने बबलगम पिंक सूट वियर किया था, जिसमें वे काफी ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आ रहे थे। इस सूट के साथ उन्होंने टैन जूतों से अपने लुक को पूरा किया है, जिसपर हर किसी की नजर जा सकती है।

इन सभी विकल्प को देखकर आप भी अपने वॉडरोब में पिंक कलर के आउटफिट को सजा सकते हैं। यह काफी ज्यादा प्यारे और आकर्षक होते हैं। फिर इंतजार किस बात का जल्दी से अपनी पिंक आउटफिट की शॉपिंक शुरू कीजिए।