Karva Chauth Western Look: करवाचौथ एक त्यौहार होने के साथ ही मोहब्बत को सेलिब्रेट करने वाला भी मूवमेंट है। अब यह त्योहार सिर्फ पति की लंबी उम्र की कामना करने का नहीं रह गया, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्यार ज़ाहिर करने का खास तरीका बन गया है। पति-पत्नी दिनभर एक-दूसरे के लिए व्रत करते हैं और शाम को चांद देखने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ ही व्रत को तोड़ते हैं। प्यार और विश्वास के इस खास दिन महिलाएं सजना-संवरना चाहती हैं। ऐसा हो भी क्यों न। त्योहार का असली मजा तो इसे जोर-शोर से सेलिब्रेट करने के अंदाज में ही छिपा है। अगर आप भी इस बार कुछ अलग हटकर सजने संवरने की प्लानिंग कर रही हैं तो हर बार की तरह केवल एथनिक लुक के अलावा वेस्टर्न लुक कैरी कर सकती हैं। यह आपको गुडफील देगा।
क्रॉप टॉप विद स्कर्ट
क्रॉप टॉप का फैशन अब ऐसा लगता है कि एवरग्रीन हो चुका है। यह टॉप सभी पर अच्छे लगते हैं। आप इस एलिगेंट और स्टाइलिश टॉप को स्कर्ट के साथ पहनें। इस थोड़ा ट्रेंडी लुक देने के लिए आप हैवी मेकअप और जूलरी कैरी करें। इससे आपका लुक मॉडर्न लगेगा। आपका स्टाइल भी सबसे अलग नजर आएगा। आप प्लेन टसर सिल्क के क्रॉप टॉप को अपनी स्कर्ट के साथ कैरी करें।
को-ऑर्ड सैट
आजकल लोग स्टाइल के साथ कंर्फ्ट को भी बहुत प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उन लड़कियों में से हैं जिन्हें स्टाइलिश तो लगना होता है लेकिन अपने आराम के साथ समझौता नहीं करना होता तो आप को-ऑर्ड सैट के साथ इस करवाचौथ खुद को सजाएं। इसके लिए आप एथनिक को-ऑर्ड सैट का चुनाव करें। अपने लुक को सटाइलिश करने के लिए आप केप कैरी कर सकती हैं।
वी नेक लॉन्ग ड्रेस
लॉन्ग ड्रेस भी खुद को स्टाइल करने के लिए बेहतरीन विकल्प है। अगर आपको अपना लुक सिंपल पसंद है तो लॉन्ग ड्रेस पहनें। इन दिनों लेयरिंग वाले पेंडेंट काफी ट्रेंड कर रहे हैं। बस आप अपने पेंडेंट कलेक्शन को निकालें। आप डिफरेंट लेंथ के पेंडेंट व नेकपीस के साथ लेयर कर इसे पहनें। यह कॉम्बनिशेन खासतौर से डीप वीनेक ड्रेस के साथ बहुत अच्छा लगता है।
लॉन्ग स्कर्ट विद जैकेट
अगर आप जॉइंट फैमिली में रहते हैं और थोड़ा रिविलिंग आप कैरी नहीं कर सकते कोई बात नहीं आप लॉन्ग जैकेट के साथ स्कर्ट को अपने फैशन में शामिल कर लें। लॉन्ग जैकेट फैशन में फिर से वापस आ गई है। स्कर्ट के साथ यह बहुत अच्दी लगती है। अगर आपकी बॉडी कर्वी है तो भी आप इसे आराम से कैरी कर सकती हैं।
