नोरा फतेही से विद्या बालन तक, दशहरे पर इन अभिनेत्रियों की तरह स्टाइल करें ट्रेडिशनल 'लाल पाड़ साड़ी': Celebrities Laal Paar Saree Looks
बंगाल में महिलाएं दुर्गा पूजा के समय विशेष रूप से 'लाल पाड़ साड़ी' पहनती है, जो देखने में काफी सुंदर होता है।
Celebrities Laal Paad Saree: दुर्गा पूजा के दौरान तीन चीजों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। पहले अच्छा खाना, दूसरा नए कपड़े पहनना और तीसरा रातभर पंडाल में पूजा-पाठ करना। दुर्गा पूजा के लिए महिलाएं काफी पहले से ही तैयारी करने लगती है। खासतौर पर उन्हें सजने और संवरने का शौक होता है। वैसे नवरात्रि के दौरान महिलाएं इंडियन आउटफिट्स पहनती हैं। लेकिन, बंगाल में महिलाएं दुर्गा पूजा के समय विशेष रूप से ‘लाल पाड़ साड़ी’ पहनती है, जो देखने में काफी सुंदर होता है। अगर आप भी ऐसा लुक पाना चाहती है, तो बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Also read: नवरात्रि में लाल पाड़ साड़ी के साथ ऐसे करें मेकअप: Durga Puja Makeup Tips
सुष्मिता सेन

बंगाली मूल अभिनेत्री सुष्मिता सेन दुर्गा पूजा के दौरान अक्सर कई पूजा पंडाल में जाती है, जहां उन्हें ट्रेडिशनल लाल पाड़ साड़ी में देखा जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान शेयर किए गए इस फोटो में एक्ट्रेस ने चौड़े लाल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है। लाल बड़ी बिंदी और ड्रॉप डाउन इयरिंग्स और कंगन के साथ उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।
जैकलीन फर्नाडीज

दुर्गा पूजा के दौरान बाजार में कई तरह की लाल पाड़ साड़ी मिलती है, जिसमें गोल्डन से लेकर सिल्वर वर्क भी दिखता है। अभिनेत्री जैकलीन ने भी कुछ ऐसा ही आउटफिट पहना है। उन्होंने हैंडलूम सिल्क लाल पाड़ साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन थ्रेड और जरी का काम किया हुआ है। उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी और ट्रेडिशनल लाल चूड़ियों से लुक कंप्लीट किया है। इसके अलावा बड़ी बिंदी के साथ ही बालों को कर्ल करके खुला रखा है।
दीपिका चिखलिया

आप अगर अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती है, तो अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की तरह व्हाइट और रेड साड़ी के साथ पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज़ पहन सकती हैं। यह देखने में काफी स्टाइलिश लगेगा। अभिनेत्री ने अपने पूरे लुक को मैसी हेयर बन और मिरर वर्क वाले नेकलेस से कंप्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने मेकअप बिल्कुल सिंपल रखा है।
टीना दत्ता

टीना दत्ता ने रेड और गोल्ड मिक्स सिल्क लाल पाड़ साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज़ पहना है। आप भी उनकी तरह हैवी नेकलेस सेट, चूड़ियां और कैट आईज़ से अपने पूरे लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। अभिनेत्री ने अपने बालों को खुला रखा है। आप चाहे तो ट्रेडिशनल लाल जुड़ा बनाकर उसमें गजरा लगा सकती हैं।
नोरा फतेही

दुर्गा पूजा में आप भी नोरा फतेही की तरह रेड बॉर्डर वाली चिकनकारी साड़ी पहनकर हसीन लग सकती हैं। नोरा के आउटफिट पर जरदोजी का काम हुआ है। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के साथ रेड बॉर्डर काफी जंच रहा है। अभिनेत्री ने एक ट्रेडिशनल हेयर बन के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी किया है। माथे पर बिंदी और ग्लोइंग मेकअप वो खूबसूरत लग रही हैं।
विद्या बालन

विद्या बालन के साड़ी के व्हाइट बेस पर गोल्डन फ्लोरल प्रिंट और बॉर्डर पर गोल्डन जरी का काम काफी अच्छा लग रहा है। उनकी तरह आप भी लुक को मिनिमल मेकअप और हेयर बन के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।
बिपाशा बसु

बिपाशा ने लाल बॉर्डर वाली साड़ी को मैचिंग ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है। कानों में झुमके, माथे पर लाल बिंदी और सिंदूर लगाया हुआ उनका लुक दिल छू रहा है। लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने जुड़ा बनाया है और रेड एंड व्हाइट चूड़ियां पहनी हैं।
