Trending Navratri Playlist: गुजरात पूरे उत्साह और उल्लास के साथ अम्बे मैया की जय जय करते हुए नवरात्रि का त्योहार मनाने को तैयार है। माता अम्बे की भक्ति के रंग में रंगा पूरा प्रदेश एक साथ माता का जय जयकार कर रहा है, ऐसे में अब वक्त है कि आप भी अपनी तैयारी पूरी कर लें। माता भगवती के स्वागत में पूजा उपासना के साथ साथ गरबा और डांडिया का भी विशेष महत्व है। इस नवरात्रि अगर आप भी माता के स्वागत में थिरकना चाहते हैं और ठुमको के साथ नवरात्रि का त्योहार मनाना चाहते हैं तो आपको अपनी तैयारियों को अंतिम स्वरूप दे देना चाहिए।
अपनी चेकलिस्ट में देखें, गरबा और डांडिया नाइट के लिए प्लेलिस्ट तैयार की या नहीं? अगर नहीं, तो हम हाज़िर हैं बेहद खास, ट्रेंडिंग और मस्ती भरे गरबा के गीतों के साथ। इन सॉन्ग्स पर आप पूरे उमंग के साथ नाच सकते हैं। आइए जानते हैं टॉप टेन गरबा सॉन्ग्स की वो खास प्लेलिस्ट, जिन पर नाचकर आप भी झूम उठेंगे।
इस नवरात्रि गरबा नाइट पर धमाल मचाने के लिए करें ट्रेंडी नवरात्रि प्लेलिस्ट तैयार : Trending Navratri Playlist
केसरियो रंग
इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है ट्रेंडिंग सॉन्ग केसरियों रंग। डीजे चेतस, असीस कौर, देव नेगी जैसे शानदार गायकों के साथ बना यह ट्रैक बेहद खूबसूरत है। इस गीत के बोल और म्यूजिक इतना लाउड है कि आप खुद को नाचने से नहीं रोक पाएंगे।
मोती वेराना
अमित त्रिवेदी का ये धांसू सॉन्ग जब से रिलीज हुआ है, तभी से गरबा पंडालों में तहलका मचा रहा है। इस नवरात्रि भी इसका जादू कायम रहने वाला है। इस गीत के बोल से लेकर शानदार ट्रैक तक, सब कुछ बेहतरीन है। ऐसे में आप निश्चित ही इस गाने से प्यार में पड़ जाएंगे।
गरबे की रात
राहुल वैद्य, भूमि त्रिवेदी की आवाज में गाया गया ये बेहतरीन सॉन्ग आपको पसंद आने वाला है। गरबे की रात हो और ‘गरबे की रात’ गीत पंडाल में ना बजे, ऐसा हो ही नहीं सकता। आप इस सॉन्ग को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।
तेरे दीवाने
मॉडर्न डे ट्रेंडिंग सिंगर्स की लिस्ट में गायिका स्वस्ति मेहुल ने बेहद शानदार और जानदार काम किया है। इस गीत पर एक बार जब आप नाचना शुरू करेंगे तो रोक से भी आपके कदम नही रुकेंगे। इस शानदार गीत के बोल भी आपको इस गीत का दीवाना बनाने के लिए काफी हैं।
ढोलिडा
ऑथेंटिक गुजराती फील और वाइब देने वाला यह गाना भी एक दम मस्त है। आप चाहें तो इस सॉन्ग को भी अपनी गरबा नाइट में शामिल कर तहलका मचा सकते हैं। इस गाने की बीट्स भी कमाल की हैं, तो इसको ट्राई करना ना भूलें।
कमरिया
दर्शन रावल समेत कई अन्य सितारों ने साथ मिलकर इस शानदार गाने को रिलीज किया है, जो कि गरबा पंडालों में आग लगाने के लिए अकेले ही काफी है।
झूमे गोरी
गंगू बाई फिल्म का ये गाना भी इन दिनों गरबा नाइट्स में तहलका मचाने के वाला है। आप चाहें तो इस गाने को भी अपनी प्लेलिस्ट में पहले ही जोड़ लें।
खलासी कोक स्टूडियो
कोक स्टूडियो को खलासी रॉ, मॉडर्न और गुजराती वाइब्स का एक शानदार मिक्सचर है। इस गाने पर नाचना तो बनता है।
नवलखइ लोबाडियालियु
गुजराती भाषा का ये गरबा गीत भी शानदार है। ये गीत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
वासलड़ी
गरबा गीतों की दुनिया की बेताज बादशाह हैं फाल्गुनी पाठक। इस लिस्ट में आज भी उन्ही का गीत वासलड़ी ट्रेंडिंग में है।
