Made in India Announcement: एसएस राजामौली दर्शकों के लिए ऐसी कहानियां पर्दे पर रचते हैं जो उन्हें अनोखा अनुभव कराती हैं। उनके इस करिश्मा का परचम इस बार ऑस्कर में भी लहराया। अब ये करिश्माई निर्माता निर्देशक दर्शकों के लिए उस शख्स की कहानी पर्दे पर लाने वाले हैं जिन्हें सिनेमा जगत का जनक कहा जाता है। एसएस राजामौली ने अपनी अगली फिल्म ‘मेड इन इंडिया’ फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। ये फिल्म दादा साहब फाल्के की बायोपिक है। वे इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक नेशनल अवार्ड विनर नितिन कक्कड हैं।
सोशल मीडिया पर किया फिल्म का अनाउंसमेंट
एस एस राजामौली ने ‘मेड इन इंडिया’ फिल्म के अनाउसंमेंट से जुड़ा पोस्ट साझा करते हुए एक इमोशल पोस्ट लिखा। उन्होंने फिल्म का टीजर शेयर कर लिखा ‘जब मैंने इस फिल्म का पहली बार नरेशन सुना तो मैं इमोशनल हो गया था।’ उन्होंने लिखा कि बायोपिक बनाना वैसे तो मुश्किल काम होता है। उसपर भारतीय सिनेमाजगत के जनक पर बायोपिक बनाना और भी मुश्किल है। हमारी टीम इस काम के लिए तैयार है। गर्व के साथ ‘मेड इन इंडिया’ आपके सामने। एस एस राजामौली दादा साहब फाल्के की सिनेमा के लिए संघर्ष और प्यार को पदें पर दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। दादा साहब फाल्के ने 1913 देश की पहली फिल्म ‘हरिश्चंद्र’ बनाई थी। उस समय सिनेमा का संसाधनों की कमी के बावजूद कैसे उन्होंने सिनेमा के सपने को भारत में साकार किया इस कहानी को जानना दिलचस्प होगा। इस फिल्म को वरूण गुप्ता के साथ एस एस राजामौली के बेटे एस एस कार्तिकेय प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म तमिल, तेलगु, मराठी,हिंदी, मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
एसएस राजामौली कर रहे हैं इन प्रोजक्ट्स की भी तैयारी
ऑस्कर विनर आर आर आर बनाने वाले एसएस राजामौली आने वाले दिनों में कुछ बडे बजट के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। जिनमें से महेश बाबू के साथ उनकी एक अनाम फिल्म है। वहीं राजामौली बाहुबली और आर आर आर के सीक्वेल बनाने की भी तैयारी कर रहे हैं।
