सीरीज 'गन्‍स एंड गुलाब' में गुलशन देवैया में दिखी संजय दत्‍त की झलक: Guns And Gulaab Series
Guns And Gulaab Series

Guns And Gulaab Series : राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘गन्‍स एंड गुलाब’ जल्‍द ही नेटफ्ल्क्सि पर स्‍ट्रीम होगी। इस सीरीज को ‘द फैमिली मैन’ बनाने वाले राज एंड डीके ने बनाया है। इस कॉमेडी क्राइम ड्रामा सीरीज में राजकुमार रॉव के साथ गुलशन देवैया, सलमान दुलकर मुख्‍य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स ने ‘गन्‍स एंड गुलाब’ का फर्स्‍ट लुक रिवील किया है। इस पोस्‍टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स ने 90 के दशक के मशहुर बॉलीवुड एक्‍टर के लुक को कॉपी किया है। इसके पीछे वजह है कहानी का उस दौर के अपराध और हिंसा को पर्दे पर पेश करना। राजकुमार राव का इस सीरीज में किरदार काफी अलग है।

फर्स्‍ट लुक में दिखा संजय दत्‍त जैसा लुक

Guns And Gulaab Series

सीरीज में गुलशन देवैया एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके लुक सीरीज में संजय दत्‍त जैसा दिया गया है। आपको बता दें रिपोट्स के मुताबिक इसका आइडिया भी गुलशन ने ही मेकर्स को दिया था। क्योंकि कहानी 90 के दशक के युवकों को दिखा रही है। उस समय युवाओं पर फिल्‍म स्‍टार्स का बहुत असर रहता था। वे असल जिंदगी में भी फिल्‍म स्‍टार्स की तरह हेयरस्‍टाइल और कपडे पहने नजर आते थे। चूंकि 90 में संजय दत्‍त को लोग काफी पसंद करते थे और उनके जैसे लम्‍बे बाल रखना पसंद था। इसलिए गुलशन को सीरीज में ये लुक दिया गया है। वहीं सीरीज में सलमान दुलकर एक पोलीस ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

राजकुमार राव दिखाएंगे डार्क साइड  

राजकुमार राव ज्‍यादातर अपने किरदारों के साथ प्रयोग करते रहते हैं। वे हमेशा कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं। इस सीरीज में भी उनका किरदार काफी रोचक है। वे किरदार के अंदर की डार्क साइड को पर्दे पर दिखाने का प्रयास करते नजर आने वाले हैं। सीरीज के टीजर में उनकी अदाकारी देख होश उड जाते हैं। टीजर में वे कहते नजर आ रहे हैं कि ‘ दुनिया में न दो तरह के लोग होते हैं। एक वो जो आप है और एक वो जो आपके अंदर कहीं होता है और कसम पैदा करने वाले की उसको इंदर ही रहना चाहिए।‘ टीजर में राजकुमार राव से कोई गिड़गिड़ाकर अपनी जान बख्‍शने की कोशिश कर रहा है लेकिन वे बेरहमी से उसे कुछ फेंककर मारते हैं। आपको बता दें कि ये कहानी 90 के दशक में अपराधों को अपने अलग अंदाज में पेश करने वाली है।

कब और कहां होगी रिलीज

राज और डीके की फैमिली मैन के हिट होने के बाद से दर्शक उनके अगले प्रोजेक्‍ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी गन्‍स एंड गुलाब के अनाउसमेंट के बाद इस सीरीज का के प्रति दर्शकों की रूचि बनी हुई है। आपको बता दें ये सीरीज नेटफ्लिक्‍स पर 18 अगस्‍त को स्‍ट्रीम होने वाली है। तो बस कुछ ही दिनों के इंतजार के बाद आप इस सीरीज को देख सकते हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...