भारत में ये पांच जगह दिला देंगी आपको विदेश की याद, दिखेंगे शानदार नज़ारे: Indian Places Look Like Foreign
Indian Places Look Like Foreign

विदेश जैसा आनंद देगी ये जगहें

भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां से आपको विदेश जैसा ही नजारा देखने को मिलता है। इन जगहों पर जाकर आपको लगेगा ही नहीं कि आप भारत में है बल्कि आप विदेश जैसा आनंद लेंगे।

Indian Places Look Like Foreign: जिन लोगों को घूमने का शौक होता है वह हमेशा ट्रैवल के लिए नई चीजें ढूंढते रहते हैं। वह देश के किसी कोने में कोई ना कोई खूबसूरत नजारा ढूंढ ही लेते हैं। भारत में आप कई जगह घूम चुके हैं और अब आप विदेश घूमने जाने का सोच रहे हैं, लेकिन लाखों का खर्चा सोचकर मन मार रहे हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां से आपको विदेश जैसा ही नजारा देखने को मिलता है। इन जगहों पर जाकर आपको लगेगा ही नहीं कि आप भारत में है बल्कि आप विदेश जैसा आनंद लेंगे। आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं जो आपको विदेश जैसा आनंद देंगी और वहां का नजारा देखकर आपको अलग ही सुकून मिलने वाला है।

अंडमान

Indian Places Look Like Foreign
Andaman

लोगों को सपना होता है कि वह मालदीव जाकर बीच का नजारा देखें और एंजॉय करें। मगर बजट कम होने की वजह से मालदीव्स नहीं जा पाते हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। मालदीव जैसे बीच के नजारे आप अंडमान में देख सकते हैं। अंडमान में बहुत खूब बीच हैं। वहां नीले पानी को देखकर जो सुकून मिलता है वह दिल खुश कर देता है। कई लोग हनीमून के लिए अंडमान जाते हैं।

गुलमर्ग

Gulmarg
Gulmarg

कश्मीर का गुलमर्ग स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। कई लोग चाहते हैं कि स्विट्जरलैंड जाएं मगर टिकट बहुत महंगी होने की वजह से वह अपना मन मार लेते हैं। ऐसे में परेशान होने की जरुरत नहीं है। स्विट्जरलैंड जैसे नजारे आपको गुलमर्ग में दिखेंगे। वहां आप स्विट्जरलैंड जैसा मजा उठा सकते हैं।

कुर्ग

Coorg
Coorg

कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। ये एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। जहां बहुत सारे वॉटरफॉल भी हैं। जिन्हें आप एंजॉय कर सकते हैं और ये जगह बजट फ्रेंडली भी है।

पुडुचेरी

पुडुचेरी समुद्र के किनारे बसा एक छोटा सा बहुत खूबसूरत शहर है। जिसे मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। ये बहुत ही भीड़ वाली जगह नहीं है। यहां का खाना बहुत ही शानदार है। यहां का खाना और संस्कृति लोगों को बहुत पसंद आती है। अगर आप फ्रेंच वाइब्स लेना चाहते हैं तो एक बार पुडुचेरी जरुरी चाहिए।

puducherry
puducherry

लद्दाख

पहाड़ों पर जाने का शौक हर किसी का होता है। हर कोई चाहता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों पर जाए। लेकिन अगर आ वहां अभी नहीं जा पा रहे हैं तो परेशान मत होइए। लद्दाख भी ऑस्ट्रेलिया से कम नहीं है। आपको वहां ऑस्ट्रेलिया जैसा ही मजा आने वाला है। कम बजट में आप ऑस्ट्रेलिया का मजा ले सकते हैं।

Ladakh
ladakh

ऐसी ही भारत में कई जगह हैं जो विदेश से कम नहीं हैं। जहां जाकर आप विदेश जैसा लुफ्त उठा सकते हो। साथ ही कम बजट में आपका काम भी हो जाएगा। रोज की भीड़ से दूर आप इस बार इन जगहों पर घूमने का प्लान बना लीजिए।ये आपको सुकून देंगी और आप अपने पार्टनर के साथ भी इन्हें एंजॉय कर सकते हैं।