चमकदार त्वचा के लिए आप भी फॉलो करें कियारा आडवाणी के टिप्स: Kiara Skin Care Tips
Kiara Skin Care Tips

Kiara Skin Care Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें इंडस्ट्री में केवल एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। कियारा बी टाउन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। लोग उनकी ग्लोइंग और निखरी त्वचा के कायल हैं। हर कोई उनकी तरह खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाना चाहता है। हालांकि सुंदर त्वचा पाना मुश्किल काम नहीं है। अगर आपको रोज थोड़ा समय मिलता है और आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के टिप्स को अपना लें तो आप आसानी से निखरी त्वचा पा सकते हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा का राज़ बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया। चलिए जानते हैं –

ये है कियारा आडवाणी का स्किन केयर रूटीन

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी स्किनकेयर ब्रांड ITC चार्मिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताया है कि वह अपनी त्वचा का कैसे ख्याल रखती है और दूसरों को कैसे अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहिए।

कियारा आडवाणी का मानना है कि हेल्थी ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट जरूरी नहीं होते हैं। सादगी ही स्वस्थ त्वचा की कुंजी हो सकती है। अगर त्वचा को बेदाग और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। सबसे पहले त्वचा को साफ रखना और रोजाना नियमित रूप से मॉइस्चराइज लगाना अहम होता है। वहीं ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जो हाई क्वालिटी होने के साथ-साथ स्किन के टाइप के मुताबिक हो।

एक्ट्रेस अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए रोजाना ढेर सारा पानी पीती हैं। वह ज्यादा से ज्यादा पानी पी कर खुद को हायड्रेट रखती हैं। इतना ही नहीं कियारा सुबह के समय सबसे पहले नींबू पानी पीती हैं। साथ ही वह स्किन साफ़ करने के बाद सबसे पहले मॉइस्चराइज लगाती हैं।

इसके अलावा कियारा का मानना है कि अगर आपको लगता है कि केवल दोपहर की धूप में ही सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, तो आप गलत हैं। चाहे कोई भी मौसम हो लेकिन बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसे में जरूरी है कि आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

मॉइश्चराइजर, क्लींजर से लेकर सीरम तक एक्ट्रेस अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखती हैं। वह विटामिन सी सीरम अपने फेस पर लगाती हैं। कियारा का मानना है कि भले ही आप जिस भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं आपको उसके फॉर्मूलेशन पर ध्यान देना चाहिए। सीरम का इस्तेमाल करने के लिए भी आप अच्छी ब्रांड का इस्तेमाल करें।

स्किन टेक्सचर के मुताबिक कियारा अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि ऑयली स्किन वालों को मॉइश्चराइजर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि, सभी प्रकार की त्वचा को हाइड्रेशन और नमी की आवश्यकता होती है।

चेहरे की थकान को दूर करने के लिए एक्ट्रेस आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करती हैं। आइस क्यूब्स से त्वचा की मसाज करती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि झुर्रियों सहित उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने का काम भी करती है।

इसके अलावा एक्ट्रेस होम मेड फेस पैक लगाना पसंद करती हैं। वह बेसन, टमाटर जैसी चीज़ों को चेहरे पर लगाती हैं। इसके अलावा वह अपनी डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं और रोजाना नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं। इसी वजह से उनकी त्वचा ग्लोइंग बनी रहती है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...