अपने घर के लिए पहला कारपेट खरीदने से पहले इन चीजों का रखें ध्यान
कारपेट यानी गलीचा घर की सजावट के लिए एक जरूरत बनता जा रहा है। लेकिन, इन्हें खरीदते हुए आपको कई चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। जानिए इनके बारे में।
New Carpet Tips: कारपेट यानी गलीचा या रग घर की सजावट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आजकल अधिकतर लोग अपने घर में रखना पसंद करते हैं। यह केवल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध नहीं हैं, बल्कि इन्हें घर में सजाने के अन्य कई कारण भी हैं। जैसे इसका इस्तेमाल करने से घर में एक नया रॉयल लुक आती है, फर्श गर्म रहता है और इसके साथ ही शोर भी कम होता है। यही नहीं, इन्हें बेहतरीन एयर फिल्टर भी माना जाता है क्योंकि वे एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को ट्रैप करते हैं और उन्हें हवा में नहीं रहने देते। जिससे हम कई समस्याओं से बच सकते हैं। अगर आप पहली बार अपने घर के लिए कारपेट खरीदने वाले हैं, तो इन चीजों को ध्यान में अवश्य रखें।
कमरे का साइज
आपको हमेशा कारपेट अपने कमरे के साइज के अनुसार खरीदना चाहिए। इसलिए, कारपेट खरीदते हुए सबसे पहले कमरे का साइज नापें। अगर आपका कमरा छोटा है, तो बहुत बड़ा कारपेट न केवल पूरे कमरे के फर्श को कवर करेगा। इसके साथ ही कमरे में सफोकेशन महसूस हो सकती है। यानी छोटे कमरे में बड़ा कारपेट रखने से बचें। लेकिन, बड़े कमरे के लिए बड़ा कारपेट आपके कमरे को नया लुक देगा। बड़े कमरे में छोटा रग रखने से आपका कमरा खाली लगेगा। इसलिए, कमरे के साइज के अनुसार कारपेट चुनना जरूरी है।

कारपेट का आकार यानी साइज
अधिकतर बाजार में मिलने वाले रग शेप में आयताकार यानी रेक्टेंगुलर होते हैं। लेकिन, आपको अन्य शेप्स में भी यह मिल जाएंगे जैसे स्क्वायर, राउंड आदि। आपने इसे कहां रखना है इसके आधार पर भी इसकी शेप को निर्धारित किया जा सकता है। लिविंग रूप या बैडरूम के लिए आयताकार कारपेट सही रहते हैं,जहां वे अधिक फर्श की जगह को कवर कर सकते हैं। किसी स्क्वायर कमरे के लिए आप स्क्वायर कारपेट को चुन सकते हैं। अपने राउंड टेबल के नीचे राउंड रग्स का इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। आप किसी स्पेशलिस्ट से इस बारे में राय ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें। Vastu Tips for Singles: अगर हैं अविवाहित, तो कमरे में इन चीज़ों को न रखें

फैब्रिक
कारपेट चुनते हुए आपको इसके फैब्रिक का भी ध्यान रखना चाहिए। लोग अधिकतर कुछ खास फैब्रिक्स का चुनाव करते हैं। सॉफ्ट फैब्रिक का चुनाव ज्यादा आरामदायक होता है। कोई भी ऐसे फेब्रिक को न चुनें जो अनकम्फर्टेबल हो या पैरों को परेशानी हो। रग के मेटेरियल को चुनते हुए रग की क्वालिटी का ख्याल रखना चाहिए। आप अच्छी क्वालिटी के रग खोजने के लिए इंडियन साइट्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
गलीचे का रखरखाव
गलीचे डेकोरेशन के लिए बहुत बेहतरीन चीज है। अगर इनका सही से रखरखाव किया जाए, तो यह सालों-साल सही रहते हैं। लेकिन, इन्हे समय-समय पर साफ और मैंटेन करना जरूरी है। आप सुपरफाइन सिल्क या वूल रग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इन्हें कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है। इन कारपेट को वैक्यूम क्लीनर और ब्रश की मदद से आसानी से साफ किया जा सकता है।

अपनी दीवारों, पर्दों आदि के साथ मिक्स और मैच कर के आप अपने घर के लिए कारपेट खरीद सकते हैं। आजकल बाजार में कुछ खास रग्स दीवारों पर लगाने के लिए भी मिलते हैं। जिन्हें आप दीवार पर टांग सकते हैं। अपने लिए कारपेट खरीदना आपके घर के पूरे इंटीरियर को बदल सकता है। लेकिन, इसे खरीदते हुए ऊपर बताई चीजों का ध्यान रखें। बजट के अलावा कुछ अन्य बेसिक चीजों का भी आपको ख्याल रखना चाहिए।
