Benefits Of Onion: यह तो आप सबको पता ही होगा कि भारत में प्याज की अहमियत कितनी ज्यादा है। यहां हर खाने में प्याज जरूर पड़ता है। खासकर नॉर्थ इंडिया में प्याज को सब्जियों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। इसे ना केवल सब्जी में बल्कि सलाद के रूप में भी कच्चा खाया जाता है। विशेषज्ञों की माने तो प्याज में बहुत से एंटी कार्सिनोजेनिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एलर्जिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। इसमें विटामिन बी- कॉम्प्लेक्स, विटामिन बी6, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे बहुत से जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं. पतंजलि एवं आयुर्वेद में प्याज (Benefits of onion) को बहुत महत्व दिया गया है। यह सब्जी ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि हमें बहुत सी बीमारियों से भी बचाने का काम करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि प्याज भारत के हर कोने कोने में मिलता है। यह सब्जी एक नहीं बल्कि बीमारियों से लड़ने में काम आती है।
वैसे तो यह सब्जी पूरे साल खानी चाहिए लेकिन गर्मियों में खासतौर पर प्याज खाने की सलाह (Benefits of onion) दी जाती है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों? नहीं! आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में प्याज का सेवन (Benefits of onion) करने से क्या क्या फायदे होते हैं।
लू से बचाव

गर्मियों में प्याज का सेवन (Benefits of onion) करने से आपका शरीर लू के प्रभाव से बच सकता है। आपने देखा होगा कि गर्मियों में अक्सर बहुत से लोग लू की चपेट में आ जाते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। लू बहुत गर्म हवाएं होती है जो कि हमें बीमार कर देती हैं। हर साल बहुत से ऐसे केस आते हैं जिनमें लोगों को गर्म लू की वजह से हीटस्ट्रोक, सनबर्न जैसी समस्याएं हो जाती है। इससे बचने के लिए प्याज एक बेहद ही आसान और असरदार तरीका है ऐसे में यदि आप कच्चा प्याज खाए तो गर्म से गर्म तापमान में भी आपको हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा और आपकी तबीयत एकदम ठीक रहेगी सबसे अच्छी बात यह है कि प्याज हम सबके घर में मौजूद होता है, इसे आपको अलग से कहीं से लाने की जरूरत नहीं होती है। आमतौर पर यह खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। उसी तरह बस आपको इसे कच्चा सलाद के रूप में खाना चाहिए जिससे आप लू के प्रकोप से बच सकें।
शरीर में ठंडक
हमारे बड़े बुजुर्गों का कहना है कि जब गर्मियों में तेज गर्म हवाएं चले तब यदि हम कच्चा प्याज (Benefits of onion) खाते हैं तो हमारे शरीर का तापमान कम रहता है। भले ही बाहर बहुत गर्मी हो फिर भी कच्चा प्याज हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाता है। प्याज अपने आप में एक ठंडी सब्जी मानी जाती है इसीलिए यह हमारे शरीर को ठंडा रखता है और गर्मियों का सामना करने में मदद करता है। यह ना केवल आपके शरीर को बल्कि आपके मस्तिष्क को भी ठंडा रखने में काम आता है। जो लोग गर्मियों में प्याज (Benefits of onion) का सेवन नहीं करते हैं उन्हें गर्मी ज्यादा लगती है और क्रोध भी ज्यादा आता है इसलिए किसी भी स्थिति में प्याज को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है।
डायबिटीज में असरदार

भारत में हर तीन में से एक व्यक्ति डायबिटीज का मरीज है जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें यह पता ही होगा कि गर्मियों में उनकी तबीयत खराब होने के चांसेस बहुत ज्यादा ही बढ़ जाते हैं। गर्मियों में उन्हें अपनी तबीयत का खास ख्याल रखना पड़ता है। वैज्ञानिकों की माने तो गर्मियों में सफेद प्याज (Benefits of onion) खाने से डायबिटीज के मरीजों को बहुत लाभ और राहत मिल सकती है। प्याज में क्वेर्सिटिन और सल्फर जैसे बहुत से एंटी डायबिटिक कंपाउंड पाए जाते हैं जो आपके शरीर का बल्ड शुगर लेवल को मेंटेन करने में असरदार साबित होते हैं।
डाइजेशन की समस्या होगी दूर

आपने देखा होगा कि गर्मियां शुरू होते ही बहुत से लोगों का हाजमा खराब हो जाता है। यह समस्या ना केवल बूढ़े बल्कि युवा पीढ़ी में भी पाई गई है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्मियों का मौसम ही कुछ ऐसा होता है कि हमें पेट से संबंधित समस्याएं होने लगती है। ऐसे में यदि आप कच्चे प्याज (Benefits of onion) को नींबू के रस में मिलाकर सलाद के तौर पर खाते हैं तो आपका हाजमा बेहतर और दुरुस्त हो जाता है। इसके साथ ही साथ पेट से जुड़ी बाकी समस्याओं से भी निजात और छुटकारा मिलता है।
इम्यूनिटी होगी बूस्ट

यह तो आप सबको पता ही होगा कि कोविड काल में लोगों की इम्युनिटी कितनी ज्यादा कम हो गई। प्याज में बहुत से ऐसे एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन मिनरल पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। आपको दूसरी बीमारियों से भी बचाता है। इम्यूनिटी का मतलब होता है रोग प्रतिरोधक क्षमता। प्याज (Benefits of onion) मे सेलेनियम नाम का एक तत्व पाया जाता है जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसे रोज खाने में खाने से धीरे-धीरे हमारी इम्यूनिटी बहुत मजबूत हो जाती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग हो जाने पर आप जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्याज खाने से संक्रमण के चांसेस बहुत कम हो जाते हैं। इसे खाने से आपकी बॉडी एक ऑप्टिमल स्टेट में पहुंच जाती है। जिससे ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी बहुत सहायता मिलती है।
तो यह थे कुछ ऐसे प्याज के फायदे (Benefits of onion) जो शायद ही किसी को मालूम हो यदि आप गर्मियों में प्याज का सेवन करेंगे तो आपको ना केवल गर्मी बल्कि डायबिटीज, खराब हाजमा जैसी परेशानियों से भी निजात मिलेगी।
