Palak Tiwari Looks : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे चहेती एक्ट्रेसेज की लिस्ट में अपने समय पर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी राज किया करती थी। कसौटी जिंदगी की प्रेरणा के रूप में श्वेता ने एक लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। अब उनकी ही लाडली बेटी, पलक तिवारी अपने बोल्ड और सेक्सी अंदाज से तहलका मचा रही हैं। श्वेता की तरह ही जूनियर श्वेता यानिकि पलक तिवारी भी अब अपने फैन्स के बीच अपने लुक्स से काफी फेमस होती जा रही हैं। पलक तिवारी आए दिन अपने इंस्टाग्राम से अपने बेहद खूबसूरत फोटोग्राफ्स शेयर करती रहती हैं, जिनके कारण उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ रही है।
पलक की डेब्यूटेंट फिल्म सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी का जान है। इसके अलावा पलक द सैफरन चैप्टर और दा वर्जिन ट्री में भी नज़र आने वाली हैं। पलक साल 2021 में हार्डी संधू की एल्बम बिजली बिजली में नजर आई थी। जिसके बाद वो आदित्य सील के साथ मांगता है क्या एल्बम में भी नज़र आ चुकी हैं। 3.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पलक इंस्टाग्राम पर बेहद ट्रेंडिंग में रहती हैं। अपनी ही मां की तरह उनका अंदाज भी बोल्ड और यूनिक है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे उनके खास चार लुक्स के बारे में जिन्होंने हर जगह तहलका मचा दिया।
पलक तिवारी का खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज
रेड रॉकिंग क्वीन

हाल ही में पलक तिवारी की पहली फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर पलक तिवारी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई। पलक तिवारी का रेड रॉकिंग क्वीन अंदाज उनके फैन्स ने बेहद पसंद किया। रेड कलर के सेल्फ प्रिंट स्टेप टॉप और मिनी स्कर्ट में पलक बेहद खूबसूरत लग रही थी। पलक ने अपने मिनी स्कर्ट के साथ एक बेहद खूबसूरत वेस्ट पीस भी कैरी किया, जिसने उनके सिंपल लुक को काफी ग्लैमरस बना दिया। खुले बाल, मेहरून नेल पेंट्स और पायो शूज की बेहतरीन हील्स बेहद खास नजर आ रहे थे। इस खास मौके पर पलक की ड्रेस शॉप एईएई द्वारा स्टाइल्ड थी जबकि उनका वेस्ट पीस विंटेज विंटेज ने स्टाइल किया था।
पलक का ब्राइड्समेड लुक

पलक तिवारी ने अलन्ना पांडे की शादी में बेहद खूबसूरत आउटफिट कैरी किया। भारतीय परिधान में यूं तो हर कोई अच्छा लगता है, लेकिन पलक पर ये लुक बेहद खास और अजब नजर आ रहा था। बता दें इस खास मौके पर पलक ने सीशेल पिंक कलर का एक फ्लोरल एम्रोइडर्ड जाल लहंगा कैरी किया था। डॉली स्टूडियो द्वारा डिज़ाइन्ड इस लहंगे के साथ उन्होंने एंक्रस्टेड चोली और ओरगांजा एंब्रॉयडर्ड दुपट्टा भी कैरी किया। पलक का यह लुक तहलका मचा रहा है।
वेस्टर्न ब्लैक लुक

पलक तिवारी ने अपने ब्लैक वेस्टर्न लुक के फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमे वो काफी हॉट नजर आ रही थी। इस लुक में वो फैन्स और फॉलोअर्स के बीच हॉटनेस की आग जलाती दिखी। पलक के इस लुक में उन्होंने फ्रिल्ड फिश्कट गाउन कैरी किया। साथ ही में फ्लफी स्लीव्स के साथ भी पलक ने अपने लुक्स से आग लगा दी। एक्सेसरी में पलक ने बेहद खूबसूरत अंदाज में गोल्डन रिंग्ड इयररिंग कैरी किया था। प्रियंशा भगोरिया द्वारा स्टाइल्ड इस लुक से पलक ने नया फैशन ट्रेंड खड़ा कर दिया है।
कैजुअल क्लासी पलक

पलक तिवारी ने अपने इस खास लुक में कैजुअल ड्रेसिंग सेंस से सभी को हैरान कर दिया है। पलक का सिंपल येट क्लासी लुक फायर लगा रहा है। पलक ने इस खास लुक में ब्लू कलर का क्रॉप टॉप कैरी किया जिसमे फर्ड फ्रिल थी और साथ ही पलक ने व्हाइट कलर का फ्लर्ड बैल बॉटम भी कैरी किया था। पलक का ये लुक फैन्स को बेहद पसंद आया था। अपनी मां की ही तरह पलक भी अपने लुक्स और क्लोथिंग को लेकर काफी पार्टिकुलर हैं।
