जानिये क्यों पलक तिवारी की तुलना माँ श्वेता तिवारी से होती थी: Palak with Shweta Tiwari
Palak with Shweta Tiwari

Palak with Shweta Tiwari: पलक तिवारी बॉलीवुड की युवा पीढ़ी की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेस में से एक हैं।एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी है, जो अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए 2023 में इंडस्ट्री में शामिल हो गईं। पलक ने सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान ” के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत की। इसके अलावा, अपने बेमिसाल फैशन और व्यक्तित्व के कारण पलक की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

Also read : “स्टाइल में मां से कम नही है पलक तिवारी देखिए एक्ट्रेस के शानदार लुक्स”: Palak Tiwari Looks

पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में अक्सर अपनी मां श्वेता तिवारी के साथ तुलना किए जाने पर बात की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की तुलना से कभी कोई परेशानी महसूस नहीं हुई क्योंकि जो कुछ भी कहा जा रहा था उस पर उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा, पलक ने कहा कि क्रिटिक्स, ज्यादातर यही बात करते है कि वो अपनी मां की तरह सुंदर नहीं है, और वह इससे सहमत हैं। 

पलक तिवारी ने बताया कि वो अपनी मां श्वेता तिवारी की सबसे बड़ी फैन हैं। इस तरह की तुलना उन्हें निरर्थक लगती है। उन्होंने अपने ऐक्टिंग को लेकर होने वाले क्रिटिक को लेकर भी बात की, क्योंकि लोग अक्सर इसकी तुलना उनकी मां से करते हैं। हालाँकि, पलक ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री का हिस्सा बने अभी दो साल ही हुए हैं और उन्हें अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कुछ समय की जरूरत है।

पलक तिवारी ने बताया कि उनकी मां हमेशा उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रही हैं। न केवल एक एक्टर के रूप में, बल्कि एक मेहनती महिला के रूप में भी, उन कठिन परिस्थितियों के बावजूद, जिनका वह शिकार रही हैं।  

कहा जाता रहा है कि पलक तिवारी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली पटौदी के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों ने इसे ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उन्हें अक्सर एक साथ घूमते हुए देखा जाता है पर पलक का कहना है कि वो सिर्फ पार्टी में मिलते है, बाकी वो रोज के काॅनटेक्ट में नहीं है।