90 के दशक के ये आउटफिट्स को लोग आज भी काफी पसंद करते है, आप भी ले इंस्पिरेशन

कुछ फैशन ट्रेंड लंबे समय तक बने रहते हैं। हालाँकि, हमने 90 के दशक के कुछ बॉलीवुड फैशन ट्रेंड्स का पता लगाया जो अभी भी हमारे आउटफिट्स का एक अभिन्न हिस्सा हैं।

90’s Fashion: फैशन के बारे में हम सभी जानते हैं कि यह बदलता रहता है। जहां कुछ फैशन ट्रेंड जल्द ही फीके पड़ जाते हैं, वहीं कुछ फैशन ट्रेंड लंबे समय तक बने रहते हैं। हालाँकि, हमने 90 के दशक के कुछ बॉलीवुड फैशन ट्रेंड्स का पता लगाया जो अभी भी हमारे आउटफिट्स का एक अभिन्न हिस्सा हैं। आज भी मशहूर डिजाइनर 90 के दशक से प्रेरित कई स्टाइलिश आउटफिट डिजाइन करते हैं। जब कपड़े कम्फर्टेबल हों और डिजाइन स्लीक हो, तो क्लासिक फैशन भी ट्रेंड में बने रहते है। इसीलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको 90 के दशक के कुछ ऐसे फैशन ट्रेंड्स के बारे में बताएंगे, जो आज भी जिंदा हैं।

क्रॉप टॉप

आज का क्रॉप टॉप फैशन का अहम हिस्सा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रॉप टॉप का फैशन 90 के दशक से चला आ रहा है। उस समय की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस जैसे करिश्मा, जूही चावला, शिल्पा शेट्टी ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन इन टॉप को पहने नजर आई थीं। आज भी अभिनेत्रियां इस टॉप को स्कर्ट, जींस और यहां तक ​​कि मैचिंग सेट के साथ भी पहनना पसंद करती हैं।

शिफॉन की साड़ी

साड़ी एक ऐसा पारंपरिक पहनावा है, जिसमें महिलाएं न सिर्फ स्टाइलिश दिखती हैं, बल्कि खूबसूरत भी दिखती हैं। लेकिन शिफॉन की साड़ी पहनने की परंपरा 90 के दशक में चलन में आई थी। मिस्टर इंडिया में आपको 80 के दशक की श्रीदेवी की नीली साड़ी याद होगी। हालांकि 90 के दशक में लगभग हर फिल्म में हीरोइनों को ये साड़ियां पहने देखा जाता था। सबसे यादगार पलों में से एक रवीना टंडन का मोहरा में टिप टिप बरसा पानी गाने में पीली साड़ी पहनना था। शिफॉन की शाही साड़ियां आज भी लोकप्रिय हैं। हालांकि, साड़ियों का फैशन ट्रेंड बदलता रहता है।

डेनिम जैकेट

कहना गलत नहीं होगा कि डेनिम जैकेट आज फैशन का अहम हिस्सा बन चुकी है। हालाँकि, यह 90 के दशक में लोकप्रिय आउटफिट्स में से एक था। क्लासिक डेनिम जैकेट फिल्मों में उर्मिला मातोंडकर और करिश्मा कपूर जैसे सितारों ने मैगजीन कवर शूट में पहना था, जिसके बाद यह सभी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई। डेनिम जैकेट एक ऐसी जैकेट है, जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। डेनिम जैकेट को आप सिर्फ जींस ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं। अगर आप ट्रेडिशनल ड्रेस में सूट पहन रही हैं तो इसके साथ आप डेनिम जैकेट भी पहन सकती हैं। बाजार में आपको डेनिम जैकेट की कई तरह की वैरायटी मिल जाएगी। आप अपनी आउटफिट्स के हिसाब से डेनिम जैकेट खरीद सकती हैं।

डंगरी

कुछ कुछ होता है में काजोल का टॉमबॉय लुक याद है? इस फिल्म में काजोल के इस लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के कई फैशन ट्रेंड जैसे ट्रैकसूट, हेयरबैंड और उसकी डेनिम डांगरी आदि भी फैशन का अहम हिस्सा रहे हैं। हालांकि कुछ देर गायब रहने के बाद धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं। अब आप इसे कई तरह के फैब्रिक और स्टाइल, लूज, क्रॉप्ड, फ्लेयर्ड आदि के साथ में पहन सकती हैं। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।