Fashion trend
Fashion Trend

Fashion trend: 90 का दशक तो आपको याद होगा ही, यह दशक एक ऐसा दशक जिन्हें नई से लेकर पुरानी हर पीढी के लिए इसकी कोई ना कोई याद जरुर रही होगी। इस दशक में फैशन के कई ऐसे ट्रेंड्स सेट हुए जिन्हें कोई भी नहीं भूला पाया। भला कोई इन्हें भूलेगा भी कैसे सह सिर्फ 90 के दशक तक ही सीमित नहीं रहे हैं। ये फैशन ट्रेंड आज भी बरकरार है। 90 के दशक के स्टाइलिश कपड़े हो या कोई जूलरी सेट आज की पीढी ने इन पुराने फैशन को नए ट्रेंड में सेट कर दिया है। अब आपका ज्यादा समय ना लेते हुए आपको 90 के दशक उन खास फैशन्स को बता ही देते हैं जो कि आज भी फैशन ट्रेंड बने हुए हैं। ना सिर्फ आज 2022 में भी लोग इन्हें कैरी करना काफी पसंद करते हैं बल्कि इससे लोगों के स्टाइलिश अंदाज को भी चार चांद लग जाते हैैं। तो चलिए जानते हैं 90 के दशक के इन कुछ खास फैशन ट्रेंड के बारे में।

Fashion trend : फैनी पैक्स

Fashion trend
Fanny packs

पर्स या क्लच को संभालने में काफी झंझट होता है, ऐसे में आज कल लोग फैनी पैक्स को ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फैनी पैक्स आज के जमाने के नहीं बल्कि 90 के दशक के फैशन में शामिल है। लोग इन्हें आज भी उतना ही पसंद करते हैं जितना वे इसे 90 के दशक में किया करते थे।

डंगरीज

Fashion Trend
Dangris

90 के दशक की फिल्मों में आपने डंगरीज को ज्यादातर देखा ही होगा। उस समय के लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी इस फैशन के मुरीद थे। आज भी डंगरीज का क्रेज लोगों में देखा जाता रहा है। लड़कियां अब डंगरीज में नए नए स्टाइल भी एड करने लगे हैं।

वेलवेट

Fashion trend
Velvet

वेलवेट फैब्रिक में पहले की ही तरह अब भी कपड़ों की नई-नई वैराइटी देखी जा रही है। सिर्फ महिलाओं में ही नहीं लड़कों के लिए वेलवेट मटेरियल में ड्रेसेस देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं कई सेलेब्रिटीज भी वेलवेट के कपड़ों के मुरीद रह चुके हैं। 90 के दशक में जहां श्रीदेवी को वेलवेट में देखा गया है तो वहीं आज के जमाने की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी वेलवेट के ड्रेसेस में देखा जा चुका है।

चोकर्स

Fashion trend
Chokers

गले में पहने जाने वाले चोकर नेकपिस आज भी लड़कियों की पहली पसंद बने हुए है। दरअसल 90 के दशक में भी इन नेकपिक का काफी क्रेज हुआ करता था। आज भी लड़कियां बड़े ही शौक से इन नेकपिस को पहनती है। इनसे उनके स्टाइलिश लुक में चार चांद जो लग जाते हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...

Leave a comment