Afwaah Trailer Release: अपने दर्शकों के लिए सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा एक दिलचस्प फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है ‘अफवाह’। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी , भूमि पेडनेकर , सुमित व्यास और शारिब हाशमी जैसे दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है ये आपकी जिज्ञासा बनाए रखता है कि आखिर इसमें अफवाह क्या है।
भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है। अनुभव सिन्हा फिल्म के प्रोड्युसर हैं। फिल्म 5 मई 2023 को रिलीज़ होगी। अब देखना होगा कि इतने दमदार कलाकारों की ये फिल्म उनके फैंस को कितनी पसंद आती है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है।
