भूमि पेंडनेकर की ‘भक्षक’ का ट्रेलर आया सामने, जल्‍द होगी ओटीटी पर रिलीज: Bhakshak Trailer Release
Bhakshak Trailer Release

Bhakshak Trailer Release: भूमि पेंडनेकर उन कलाकारों में से हैं जो अक्‍स्‍र अपनी फिल्‍मों के जरिए अलग प्रयोग करने की कोशिश करते हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के जरिए उन्‍होंने एक अलग मुकाम बना लिया है। जल्‍द ही उनकी बेहतरीन अदाकारी ‘भक्षक’ में देखने को मिलने वाली है। उनकी फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। ये फिल्‍म सच्‍ची घटना पर आधारित है। फिल्‍म की कहानी रूह कंपा देने वाली है। फिल्‍म का निर्माण शाहरूख खान के रेड चिलीज प्रोडक्‍शन ने किया है। फिल्‍म में भूमि एक पत्रकार की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Also read :शाहरूख खान संग फिल्‍म में नजर आएंगे केजीएफ स्‍टार यश: Shahrukh with Yash

YouTube video

अनाथआश्रम वो जगह जहां बिना मां बाप के बच्‍चों को सहारा मिलता है। रहने और खाने के लिए जगह मिलती है। लेकिन अगर उस जगह मासूम बच्‍चों की जिंदगियों के साथ खिलवाड होने लगे तो क्‍या होगा। ऐसी ही एक असली कहानी को ‘भक्षक’ में दिखाने का प्रयास किया गया है। एक बालिका गृह की लडकियों को नशे की दवाई देकर उनके साथ गलत काम किया जाता है। उनका बलात्‍कार होता है जिसका उन्‍हें पता भी नहीं चलता। एक के बाद एक लडकियां गायब होने लगती हैं। ये सब होता बंशी साहू के शह पर। पालिटिकल कनेक्‍शन होने की वजह से कोई बंशी के कामों में दखल नहीं देता है। भास्‍कर (संजय मिश्रा), पत्रकार बनीं भूमि पेंडनेकर को इस बात की जानकारी देते हैं। दोनो मिलकर इस घटना को सबके सामने लाने का प्रयास करते हैं। लेकिन पोलिस और प्रशासन इनकी किसी तरह की मदद नहीं करते। भूमि पेडनेकर को बंशी साहू के लोग डराने और मारने की कोशिश करते हैं। लेकिन वे फिर भी पीछे नहीं हटती। अपने परिवार के खिलाफ जाकर वो बालिका गृह की बच्चियों को न्‍याय दिलाने की कोशिश करती रहती हैं। उन्‍हें बंशी साहू के चंगुल से निकालकर एक अच्‍छे जीवन देने की उनकी लड़ाई में किन मुश्किलों का सामना करना पडता है। इसे जानने के लिए ‘भक्षक’ जरूर देखें।

सच्‍ची घटना पर आधारित फिल्‍म ‘भक्षक’ की कहानी को दर्शकों के सामने लाने का काम कर रहे हैं प्रोड्यूसर गौरी खान और गौरव वर्मा। फिल्‍म का निर्देशन पुलकित ने किया है। फिल्‍म में भूमि पेंडनेकर के अलावा संजय मिश्रा, साईं ताम्‍हणकर और आदित्‍य श्रीवास्‍तव अहम किरदारों में नजर आएंगे। भक्षक 9 फरवरी को नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम होने वाली है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...