The Lady Killer Trailer Release: अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। उनके फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को दर्शकों का प्रेम मिला। उनकी फिल्म को काफी सराहना मिली। अब भूमि अपनी अगली फिल्म ‘द लेडी किलर’ से अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वहीं अर्जुन कपूर काफी समय बाद ‘द लेडी किलर’ में नज़र आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा है ट्रेलर।
ट्रेलर में क्या है ख़ास
ट्रेलर सस्पेंस से भरा है। ट्रेलर में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर एक नए अवतार में नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में प्यार और अवैध सम्बन्ध को दिखाया गया है। क्राइम , रोमांस और सस्पेंस से भरपूर ये ट्रेलर बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग पहाड़ों की है। ट्रेलर में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म 3 नवंबर को रिलीज़ होगी। अर्जुन कपूर के फैंस उनकी इस दमदार एक्टिंग को देखने के लिए उत्सुक हैं।
अर्जुन की एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं फैंस
फिल्म के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म अर्जुन कपूर की बेहतरीन फिल्म होगी जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी। बॉक्स ऑफिस पर लगातार असफलता के बाद इस फिल्म से फैंस को काफी उमीदें हैं। भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर पहली बार साथ नज़र आने वाले हैं उनकी केमिस्ट्री को दर्शक कितना पसंद करते हैं ये फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म को अजय बहल, पवन सोनी और मयंक तिवारी ने लिखा है।

