'भीड़' का टीज़र हुआ रिलीज़, नजर आया लोगों का दर्द: Bheed 2023
Bheed 2023

Bheed 2023: फिल्म भीड़ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देख कर आप फिल्म देखने पर मजबूर हो जाएंगे। अनुभव सिन्हा एक बार फिर समाज के दर्द को दिखाते नजर आएंगे हैं। ट्रेलर में राज कुमार राव, भूमि पेड्नेकर, पंकज कपूर अपने दमदार अभिनय के साथ नजर आ रहे हैं। दर्शक फिल्म के लिए उत्सुक हैं। अब देखना होगा की फिल्म कितना कमाल दिखाती है।

भीड़ ट्रेलर

YouTube video

राजकुमार राव अपने फैंस के लिए एक बार फिर हाज़िर होने वाले हैं। उनकी नई फिल्म ‘भीड़’ का टीजर रिलीज़ हो गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म से उम्मीदें बढ़ गयी हैं। राज कुमार राव अपनी एक्टिंग का लोहा पहले ही मनवा चुके हैं, फिल्म में भी उनकी दमदार एक्टिंग के लिए फैंस उत्सुक है। फिल्म में राजकुमार के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी।

फिल्म 24 मार्च 2023 में रिलीज होगी। राजकुमार ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर फिल्म के टीज़र को शेयर करते हुए पोस्ट किया है कि ‘हम कहानी बता रहे हैं उस वक़्त कि जब बंटवारा देश में नहीं समाज में हुआ था।’ फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। अनुभव पहले भी सामाजिक रूढ़िवादी सोच पर अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ से ‘थप्पड़’ लगा चुके हैं और उनकी फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

Bheed 2023: भीड़ टीज़र