Chatrapathi Movie Review: छत्रपति जो कि प्रभास और एस एस राजामौली की फिल्म का रीमेक है, को ज़्यादा पसंद नहीं किया जा रहा। न तो फिल्म की कहानी अपनी ओर आकर्षित करती है और न ही अभिनय। फिल्म से जैसी उम्मीद थी उस पर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म में एक मां और बेटे का बिछड़ना है उनके मिलने की मशक्कत और दुश्मनों से लड़ाई झगड़ा। कहानी बहुत बोरिंग है। अभिनय में भी कुछ ख़ास नहीं है। फिल्म देखकर लगता है कि कितनी घिसी पिटी कहानी पर फिल्म बनाई गयी है। बात करें अभिनय की तो उसमें भी कुछ ख़ास नहीं है। फिल्म निराश करती है।
Chatrapathi Trailer
फिल्म छत्रपति का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में ज़बरदस्त एक्शन दिखाया गया है। कहानी एक मां और बेटे(बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास) की है जिसमें बेटा अपनी मां को ढूंढने की ढूंढने की काफी कोशिश करता है। और ट्रेलर के अंत में दिखाया गया है कि मां अपने बेटे को गोली मार देती है। इसके पीछे की पूरी कहानी दर्शकों तक पहुंचेगी तब देखना होगा फिल्म को दर्शकों से कितना प्यार मिलता है।
साउथ की फिल्मों का हिंदी रिमेक बनना आम बात है। इन फिल्मों के अनगिनत सुपरहिट रिमेक में हम बॉलीवुड स्टार्स को देख चुके हैं। लेकिन इस बार एस एस राजमौली और प्रभास की 2005 में आई सुपरहिट फिल्म ‘छत्रपति’ के रिमेक में तेलगू के सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास मुख्य किरदार को निभाते नजर आएंगे। 2014 में ‘अल्लुडु सीनू’ फिल्म से बेल्लमकोंडा ने अभिनय की शुरूआत की थी। अब इस फिल्म के जरिए वे हिंदी फिल्मों में अपने कदम जमाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में नुसरत भरूचा लीड रोल निभा रही हैं। हाल ही में इस मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर साझा करने के साथ साथ इसकी रिलीज डेट भी बताई। हिंदी में भी फिल्म का टाइटल ‘छत्रपति’ ही है और इस फिल्म का निर्देशन वी वी विनायक ने किया है।
यह भी देखे-‘मैदान’ में दिखा पाएँगे अजय देवगन अपना दम?: Maidaan Movie
Chatrapathi Movie: बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास ने शेअर किया पोस्टर

‘छत्रपति’ के हिंदी रिमेक को लेकर एक्टर बेल्लमकोंडा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म के लिए अपनी बाडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काफी मेहनत की है। जिसकी झलक पोस्टर में देखने को मिल रही है। अपनी पहली हिंदी फिल्म के पोस्टर को एक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा- इंतजार अब खत्म हुआ, ‘छत्रपति’ 12 मई को सिनेमाघरों में आ रही है। हमारी पूरी मेहनत और इस एक्शन से भरपूर धमाकेदार फिल्म को दिखाने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इस फिल्म को वीवी विनायक ने निर्देशित किया है और विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म का पोस्टर दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इसमें बेल्लमकोंडा नदी में हाथ में कलश लिए खडे हैं। उनकी बैक से फोटो ली गई है। इसमें उनकी टोन्ड बॉडी की झलक देखी जा सकती है।
फिल्म की स्टार कास्ट
‘छत्रपति’ बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास के अलावा नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म में अमित नायर, राजेंद्र गुप्ता, स्वप्निल और आशीष सिंह नजर अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। तनिष्क बागची फिल्म में संगीत दे रहे हैं।
इस साल कई साउथ की फिल्मों की हिंदी रिमेक थिएटर्स में आएगी नजर
मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रिमेक ‘सेल्फी’ और अलवैकुंठपुरमुलु की रिमेक ‘शहजादा’ ने साल की शुरूआत ही रिमेक फिल्मों से करवाई। वहीं इस साल कई और बडी फिल्में साउथ की हिंदी रिमेक के रूप में पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जिसमें 30 मार्च को अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ है जो तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। वहीं 7 अप्रैल को तमिल मूवी थडम का हिंदी रीमेक ‘गुमराह’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार की अनटाइटल्ड फिल्म जो कि इस साल सितम्बर में रिलीज हो रही है वो भी तमिल फिल्म सोराई पोट्टरु का रीमेक है। जिसमें सूर्या ने लीड रोल निभाया था। साल के अंत तक बरूण धवन और परिणीति चोपडा की भी तमिल फिल्म ध्रवंगल पाठीनारू की हिंदी रिमेक में नजर आ सकते हैं।
