Face Serum Tips: जब बात स्किन की केयर की होती है तो हम कई तरह के प्रोडक्ट्स को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं। सिर्फ फेस वॉश या मॉइश्चराइजर अप्लाई करना ही काफी नहीं होता है। इसके अलावा, आपको अपनी स्किन पर सीरम भी अवश्य लगाना चाहिए। यह आपकी स्किन को अधिक नमीयुक्त व सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, सीरम के कारण आपकी स्किन अधिक यूथफुल नजर आती है। लेकिन सीरम से मिलने वाले लाभ आपको केवल तभी मिल पाते हैं, जब आप इसे सही तरह से अप्लाई करें। अक्सर यह देखने में आता है कि फेस सीरम अप्लाई करते समय हम कुछ छोटी-छोटी मिसटेक्स करते हैं, जिससे आपकी स्किन को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको फेस सीरम से जुड़ी कुछ मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं-
1) गंदी स्किन पर सीरम लगाना
सीरम से आपको लाभ केवल तभी मिल सकता है, जब आप इसे अपनी क्लीन स्किन पर लगाएं। दरअसल, सीरम का टेक्सचर काफी लाइट होता है और इसलिए स्किन इसे जल्दी अब्जॉर्ब कर लेती है। अगर ऐसे में आपकी स्किन सही तरह से क्लीन नहीं है या फिर स्किन पर पहले से ही मेकअप है तो ऐसे सीरम स्किन में ठीक तरह से प्रवेश नहीं करेगा। जिससे सीरम लगाने के बाद भी उसका लाभ आपकी स्किन को नहीं मिल पाएगा।
2) सीरम को गलत टाइम पर लगाना

किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का लाभ आपको केवल तभी मिलता है, जब इसे सही समय पर लगाया जाए। मसलन, इसे स्किन को क्लीन करने के बाद लगाना चाहिए। जबकि वास्तव में आपको इसे मॉइश्चराइजर से पहले अप्लाई करना चाहिए। अगर आप अपनी स्किन पर टोनर अप्लाई करना चाहते हैं तो ऐसे में आप सीरम को टोनर के बाद लेकिन मॉइश्चराइजर से पहले अप्लाई करें।
3) अधिक मात्रा में सीरम लगाना
बहुत से लोगों की यह सोच होती है कि अगर वे अपनी स्किन पर अधिक मात्रा में सीरम लागते हैं तो इससे स्किन को फायदा होता है। जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल उलट है। आपको हमेशा ही अपनी आंखों को बचाते हुए अपने फेस पर सीरम अप्लाई करना चाहिए और इसकी केवल 3 से 4 बूंदें ही पर्याप्त है। अगर आप अधिक मात्रा में सीरम लगाते हैं तो इससे ना केवल आपका सीरम बेकार होता है, बल्कि यह आपके पोर्स को क्लॉग भी कर सकता है।
4) सीरम से मॉइश्चराइजर को रिप्लेस करना
चूंकि सीरम भी आपकी स्किन को नमी प्रदान करता है, इसलिए अधिकतर लोगों को यह लगता है कि अगर वे सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें मॉइश्चराइजर की कोई जरूरत नहीं है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। सीरम का मुख्य कार्य आपकी स्किन से संबंधी प्रॉब्लम्स का इलाज करना है और जरूरी नहीं है कि हर बार आपकी स्किन की समस्या उसका रूखापन ही हो। इसलिए, अगर आप सीरम अप्लाई भी कर रहे हैं तो भी आपको मॉइश्चराइजर को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए।
5) सीरम लगाने के बाद इंतजार ना करना
यह एक कॉमन मिसटेक है, जो अक्सर हम सभी सीरम लगाते समय कर बैठते हैं। दरअसल, एक प्रोडक्ट के बाद हम दूसरा स्किन केयर प्रोडक्ट लगाते हैं। जिसके कारण आपकी स्किन को उन प्रोडक्ट का लाभ नहीं मिल पाता है। भले ही सीरम आपकी स्किन में जल्दी अब्जॉर्ब हो जाता है। लेकिन फिर भी इसके लिए आपको कुछ समय की जरूरत होती है। इसलिए, फेस वॉश करने के बाद जब आप सीरम लगाएं तो कुछ देर इंतजार करें। इसके बाद ही स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
6) अलग-अलग सीरम को आपस में मिक्स करना
कई बार हम अपनी कई स्किन प्रॉब्लम्स को एक साथ सॉल्व करने के लिए कई अलग-अलग सीरम को मिक्स करके अप्लाई करते हैं। जबकि ऐसा करना किसी भी तरह से सही नहीं माना जाता है। सबसे पहले तो इसके कारण आपकी स्किन पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जिससे आपको स्किन में रेडनेस व इरिटेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कुछ अवयव एक-दूसरे के प्रभाव को रद्द कर देते हैं और आपको सीरम लगाने का कोई भी लाभ नहीं मिल पाता है।
7) गलत सीरम का इस्तेमाल करना
आजकल मार्केट में कई तरह के सीरम मिलते हैं और ऐसे में हम किसी भी सीरम का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से हो सकता है कि आप गलत सीरम का इस्तेमाल करने लग जाए। जिससे आपकी स्किन को कोई भी लाभ नहीं मिलता है। यहां तक कि कभी-कभी इससे स्किन की समस्या बद से बदतर हो जाती है। इसलिए, अगर आप पहली बार सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप पहले स्किन केयर एक्सपर्ट से इस बारे में अवश्य पूछें।
8) रेग्युलर ना होना
हम सभी की यह आदत होती है कि हम अपने स्किन केयर प्रोडक्ट को अप्लाई करने को लेकर रेग्युलर नहीं होते हैं, जिसके कारण स्किन को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। दरअसल, एक बार सीरम लगाने के तुरंत बाद हम एक अच्छे रिजल्ट की अपेक्षा करते हैं। जब ऐसा नहीं होता है तो हम उसे अप्लाई करना छोड़ देते हैं। लेकिन किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का प्रभाव दिखने में चार से छह सप्ताह तक का समय लेते हैं। इसलिए, अगर आप अपनी स्किन पर इसका बेस्ट रिजल्ट चाहते हैं तो इसके नियमित रूप से अपनी स्किन पर अप्लाई करें।
