20 रोमांटिक फिल्में जो आप अपने पार्टनर के साथ इस वैलेंटाइन डे पर देख सकते हैं: Movie for Valentine
Movie for Valentine

Overview:

Valentine's Day के दिन आप अपने पार्टनर के साथ कई बॉलीवुड फिल्म देख सकते हैं। आज हम आपको टॉप 20 रोमांटिक फिल्म के बारे में बताएंगे।

Movie for Valentine: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी लव स्टोरी से लोग इंस्पायर्ड हुए हैं। इन फिल्मों ने लोगों के जीवन पर गहरा असर किया है। फिल्म की कहानी से लेकर डायलॉग और गानों की वजह से ये सुपरहिट रही है। आज हम इन रोमांटिक फिल्मों की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस महीने को प्यार का महीना भी करते हैं और वैलेंटाइन भी नजदीक आ रहा है। अगर आपने अपने Valentine Day के लिए कुछ खास प्लानिंग नहीं की है तो आप अपने पार्टनर के साथ घर बैठे इन फिल्मों को देखकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। तो बिना देरी किए आइए जानते हैं उन 20 रोमांटिक फिल्मों के बारे में।

Movie for Valentine: 1. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

Movie for Valentine
Dil Wale Dulhaniya Le Jaege

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की कोई लिस्ट इस क्लासिक के बिना पूरी नहीं हो सकती है। यह फिल्म राज और सिमरन की प्रेम कहानी को दिखाती है, जो यूरोप की यात्रा पर एक दूसरे से मिलते हैं। सिमरन की शादी उसके पिता के दोस्त के बेटे कुलजीत से पहले ही तय हो चुकी है।

ट्रिप के दौरान राज और सिमरन दोनों को प्यार हो जाता है। यात्रा के तुरंत बाद सिमरन पंजाब लौट आती है, और उसकी शादी का उत्सव शुरू हो जाता है। राज सिमरन के लिए अपने प्यार का इज़हार करने पंजाब आता है और इस तरह राज और सिमरन की प्रेम कहानी शुरू होती है।

राज की भूमिका बॉलीवुड के दिल की धड़कन शाहरुख खान ने निभाई है और काजोल ने सिमरन की भूमिका निभाई है। शाहरुख खान-काजोल की जोड़ी अब तक की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है।

2. जब वी मेट

Movie for Valentine Day
Jab We Met

शाहिद कपूर के साथ करीना कपूर की फिल्म में नजर आई हैं। करीना ने एक चुलबुली लड़की के रोल में लोगों का दिल जीत लिया वहीं शाहिद कपूर के लुक्स का हर कोई दीवाना हो गया था।2. जब वी मेट

गीत और आदित्य की मुलाकात ट्रेन में होती है। गीत की ट्रेन मिस हो जाती है और आदित्य उसे घर तक सही सलामत छोड़ने आता है। कहानी में एक टर्निंग पॉइंट आता है जिसके बाद गीत और आदित्य अलग हो जाते हैं और फिर वो दोबारा मिलते हैं। और प्यार का इजहार करते हैं।

फिल्म में कई गाने हैं जो आज भी लोग अपने प्रेमी-प्रेमिका के लिए गाते हैं।

3. ऐ दिल है मुश्किल

Movie for Valentine 2023
Ae Dil Hain Mushkil

ऐ मुश्किल एक क्लासिक मॉडर्न लव स्टोरी है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, फवाद खान और ऐश्वर्या राय जैसे शानदार कलाकार हैं।

फिल्म की कहानी अयान (रणबीर कपूर) और अलिज़ेह (अनुष्का शर्मा) के इर्द गिर्द घूमती है। अयान को अलिज़ेह से प्यार हो जाता है लेकिन अलिज़ेह, अयान को केवल एक दोस्त के नजरिए से देखती है। अलिज़ेह की शादी उसके प्रेमी से हो जाती है और अयान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के बाद भी अलिज़ेह तो भूल नहीं पाता है। अंत में अयान को अलिज़ेह के कैंसर के बारे में पता चलता है। अयान अंत समय तक अलिज़ेह का साथ देता है।

4. दम लगा के हईशा

Special Movie for Valentine
Dum Lga ke Haisha

दम लगा के हईशा बॉलीवुड की ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों से काफी अलग है। फिल्म इंटरनल ब्यूटी के बारे में है। फिल्म संध्या और प्रेम के अरेंज्ड मैरिज पर आधारित है। संध्या अधिक मोटी होती है जिस वजह से प्रेम उसे स्वीकार नहीं करता है। हालांकि अंत में दोनों एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं और प्रेम को संध्या की इंटरनल ब्यूटी दिखाई देती है।

5. बर्फी

Movie for Valentine List
Burfi

फिल्म बर्फी नाम के एक ऐसे लड़के की कहानी है जो बोल और सुन नहीं सकता है। बर्फी में तीन लोगों की कहानी दिखाई गई है जिसमें रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज मुख्य रोल में दिखाई दिए हैं।

रणबीर के किरदार का नाम बर्फी होता है, प्रियंका चोपड़ा झिलमिल का रोल प्ले करती हैं और श्रुति के किरदार में इलियाना नजर आती है। वैलेंटाइन डे पर देखने के लिए ये सबसे बेस्ट फिल्म में से एक है।

6. ये जवानी है दीवानी

Movie Ideas
Yeh Jawaani Hai Deewani


ये जवानी है दीवानी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में से एक है। फिल्म नैना (दीपिका पादुकोण) और बनी (रणबीर कपूर) की कहानी पर आधारित है। दोनों एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। बनी जहां दुनिया घूमने का सपना देखता है वहीं नैना को सिंपल लाइफ पसंद है। दोनों जब मनाली ट्रिप के दौरान मिलते हैं तो नैना को बनी से प्यार हो जाता है। हालांकि बनी को उसके सपने से अधिक प्यार होता है।

7. द लंचबॉक्स

Movie for Valentine
The Lunchbox

नॉर्मल लव स्टोरी से एक दम अलग ये फिल्म बहुत ही प्यारी है। ये कहानी साजन(इरफान खान) और इला(निमरत कौर) की है जो एक दूसरे से बिना मिले केवल लंचबॉक्स में चिट्ठी के जरिए बात करते हैं। दोनों को एक दूसरे के प्रति आकर्षण हो जाता है। हालांकि दोनों कभी मिल नहीं पाते हैं, लेकिन फिल्म का एक उम्मीद भरा अंत है। अगर आप फिल्मों में भारी ड्रामा से ब्रेक चाहते हैं, तो द लंचबॉक्स आपके लिए सही विकल्प है।

8. रब ने बना दी जोड़ी

Movie for Valentine
Rab ne bna di jodi

बॉलीवुड के रोमांटिक किंग  शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी पर आधारित है।

फिल्म में तानी और सुरिंदर की शादी हो जाती है। हालांकि वो एक दूसरे को ठीक से जानते भी नहीं है। सुरिंदर को तानी से प्यार हो जाता है और वो तानी के प्यार को जीतने के लिए भेष बदलकर आता है। फिल्म को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़िए- अंबानी परिवार की बेटी ने पहना पुराना लहंगा (WATCH PHOTOS)

9. लव आज कल

Movie for Valentine day 2023
Love Aaj Kal


लव आज कल बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म है। फिल्म में मीरा के रूप में दीपिका पादुकोण और जय के रूप में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं जो फिल्म में कुछ ही समय के बाद ब्रेकअप कर अपने जीवन में आगे बढ़ जाते हैं। साथ ही वीर सिंह पनेसर (ऋषि कपूर) और हरलीन कौर (गिजेल मोंटीरो) की एक पुरानी प्रेम कहानी चल रही है। एक दूसरे से काफी अलग होते हुए भी दोनों प्रेम कहानियों के मूल में प्रेम है।

10. मैंने प्यार किया


मैंने प्यार किया एक सुंदर फिल्म है और बॉलीवुड के बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक है। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री हैं। प्रेम (सलमान खान) और सुमन (भाग्यश्री) अच्छे दोस्त बन जाते हैं और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

प्रेम और सुमन के परिवार में बहुत लड़ाई होती, और सुमन के पिता द्वारा उनके रिश्ते को मना कर दिया जाता है। प्रेम सुमन के साथ रहना चाहता है। सुमन के पिता ने प्रेम को अपनी बेटी के प्रति अपने प्यार को साबित करने के लिए एक शर्त रख देता है। प्रेम अपने प्यार के खातिर उनकी शर्त मान जाता है।

11. कल हो ना हो

Movie Name for Valentine
Kal Ho na Ho

कल हो ना हो अमन (शाहरुख खान), नैना(प्रीति जिंटा) और रोहित(सैफ अली खान) की कहानी है। फिल्म में अमन, नैना से प्यार करता है लेकिन उसे पता होता है कि वो नैना से शादी नहीं कर सकता है। इसलिए वो नैना और रोहित को करीब लाने की कोशिश करता है और कामयाब भी होता है। अंत में अमन का निधन हो जाता है।

12. बाजीराव मस्तानी


बाजीराव मस्तानी निर्देशक संजय लीला भंसाली की एक खूबसूरत फिल्म है। पेशवा बाजीराव और मस्तानी संघर्ष करते हैं और सभी बाधाओं से लड़ते हैं क्योंकि उनका प्यार विरोध का सामना करता है। फिल्म में बेहद लोकप्रिय और प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं, और यह बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक है।

13. राम लीला

Valentine movie
Ram Leela


संजय लीला भंसाली एक अन्य फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, राम और लीला के किरदार में नजर आते हैं। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन दोनों का परिवार दुश्मन होता है। अंत में राम और लीला एक दूसरे को गोली मारकर अमर हो जाते हैं

14. टू स्टेट्स


टू स्टेट्स वेलेंटाइन डे के लिए एक आदर्श फिल्म है क्योंकि यह भारतीय लेखक चेतन भगत की वास्तविक जीवन की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म को 2009 में प्रकाशित चेतन भगत की किताब टू स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज से अडेप्ट किया गया है।

टू स्टेट्स एक पंजाबी लड़के, कृष और एक दक्षिण भारतीय लड़की, अनन्या की कहानी है, जो कॉलेज (आईआईएम अहमदाबाद) में एक-दूसरे से मिलते हैं और जल्द ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने मुख्य किरदार निभाए हैं।

फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है जो दो अलग-अलग जगह से आने वाले दो व्यक्तियों की प्रेम कहानी दिखाती है, जो इसे बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक बनाती है।

15.जाने तू…या, जाने ना

Jaane Tu Ya Jane Naa
Jaane Tu Ya Jane Naa

जाने तू… या, जाने ना बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में एक प्रमुख फिल्म है। फिल्म में इमरान खान जय की भूमिका निभाते हैं, और जेनेलिया डिसूजा अदिति की भूमिका निभाती हैं।

जय और अदिति बेस्ट फ्रेंड हैं। जय और अदिति एक दूसरे की परवाह करते हैं। फिल्म एक परफेक्ट ‘बेस्ट फ्रेंड टू कपल’ प्लॉट है।

16. विवाह


विवाह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो अमूमन हर व्यक्ति को पसंद है। ये एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें प्रेम(शाहिद कपूर) और पूनम(अमृता राव) की शादी उनके परिवार वाले फिक्स करते हैं, लेकिन इंगेजमेंट और शादी के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। पूनम बहुत खूबसूरत होती है लेकिन प्रेम उसकी खूबसूरती से अधिक उसके अंतर मन से प्यार करता है।

यह भी पढ़िए- Valentine Week : जानिए किस कलर का देना चाहिए आपको Rose!

17. कुछ कुछ होता है

Kuch Kuch Hota Hai
Kuch Kuch Hota Hai

बॉलीवुड की अब तक की सबसे लोकप्रिय रोमांटिक फिल्मों में से एक, कुछ कुछ होता है- प्यार और दोस्ती की यात्रा पर ले जाती है। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य रोल में नजर आए हैं। राहुल और अंजली बेस्ट फ्रेंड होते हैं लेकिन राहुल और टीना को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। राहुल को एहसास नहीं होता है कि अंजली भी उससे प्यार करने लगती है, लेकिन अंजली इन दोनों को छोड़कर अपने शहर लौट जाती है। टीना के निधन के बाद अंत में छोटी अंजली(राहुल और टीना की बेटी) राहुल और अंजली को मिलाकर अपनी मां का सपना पूरा करती है।

18. वीर ज़ारा


बॉलीवुड के रोमांटिक फिल्म की बात करें और वीर ज़ारा का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। फिल्म की कहानी वीर (शाहरुख खान) और ज़ारा(प्रीति जिंटा) पर आधारित है। वीर भारतीय सैनिक की भूमिका निभाता है और ज़ारा एक पाकिस्तानी लड़की की। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है लेकिन दो देशों की दुश्मनी के बीच ये लव स्टोरी अधूरी रह जाती है। अंत में दोनों एक बार फिर मिलते हैं और इनकी कहानी पूरी होती है।

19. कबीर सिंह


फिल्म कबीर सिंह ने रिलीज के साथ ही लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म की कहानी कबीर(शाहिद कपूर) और प्रीति(कियारा आडवाणी) की कॉलेज लव स्टोरी पर बेस्ड है। दोनों मेडिकल कॉलेज में मिलते हैं और पहली ही नज़र में कबीर को प्रीति से प्यार हो जाता है। हालांकि कबीर अपने एग्रेशन को कंट्रोल करने में असमर्थ होता है। यही वो कारण होता है जिसकी वजह से प्रीति उसे छोड़कर चली जाती है। हालांकि अंत में दोनों फिर साथ हो जाते हैं।

20. केदारनाथ

Kedarnath
Kedarnath

फिल्म केदारनाथ की कहानी एक हिंदू और मुस्लिम युवक-युवती की कहानी है। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मंसूर के किरदार में दिखते हैं तो सारा अली खान मंदाकिनी का रोल प्ले करती है। दोनों को प्यार हो जाता है लेकिन परिवार वाले नहीं मानते हैं। इसके बाद केदारनाथ में प्रलय आता है जो मंसूर को मंदाकिनी से दूर कर देता है।