sharmila tagore

Sharmila Tagore: बॉलीवुड की वो ‘कश्‍मीर की कली’ जिन्‍होंने ‘अमर प्रेम’ की ‘अराधना’ कर ‘चुपके चुपके’ 60 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने का ‘सफर’ तय किया। वो जिनकी खूबसूरती, सादगी और मनमोहक मुस्‍कान लोगों को दीवाना कर देती थी। जी हां वहीं ‘सपनों की रानी’ शर्मिला टैगोर लम्‍बे समय बाद एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों पर अपनी अदाकारी से जादू चलाने आ रही हैं। शर्मिला टैगोर इस पीढी के एंटरटेनमेंट के नए प्‍लेटफार्म यानी ओटीटी के जरिए अपने इस सफर की शुरूआत करने जा रही हैं। जल्‍द ही उनकी ‘गुलमोहर’ फिल्‍म डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर रिलीज होगी। गुलमोहर का फर्स्‍ट लुक सोशल मीडिया पर शेअर किया गया है।

फैमिली मैन के साथ नजर आएंगी शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपेई के साथ इस फिल्‍म में नजर आने वाली हैं। ‘गुलमोहर’ में शर्मिला टैगोर मनोज बाजपेई की फैमिली का हिस्‍सा हैं। फिल्‍म की कहानी बत्रा परिवार की कहानी है। जो 34 सालों से जिस घर में रह रहा है उसे अचानक से छोड़ने का फैसला किया जाता है। इस घर से जुड़ी यादें और नए घर में जाने और उसके बीच फैमिली ड्रामा फिल्‍म का आकर्षण हैं। फिल्‍म परिवार और उसके सदस्‍यों के बीच के प्‍यार और बंधन की बारिकियों की कहानी दर्शाती है। किस तरह एक मकान का परिवार और उसके प्‍यार से घर बनाया जाता है और उस घर से कैसे यादों का सिलसिला बनता जाता है। ऐसे ही पारिवारिक भावों को फिल्‍म का हिस्‍सा बनाया गया है। इस फिल्‍म में बॉलीवुड के एक और मशहूर कलाकार अमोल पालेकर भी नजर आने वाले हैं। फिल्‍म का फर्स्र्ट पोस्‍टर मनोज बाजपेयी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेअर किया है। ‘गुलमोहर’ के पोस्टर में बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा शर्मिला टैगोर के साथ मनाज बाजपेई , सिमरन और सूरज शर्मा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। पोस्टर के कैप्‍शन में मनोज ने लिखा है कि- फैमिली से मिलाने के वादा किया था तो निभाना भी पड़ेगा, आ रही है को बत्रा फैमिली।

क्रेजी बत्रा फैमिली के लिए नर्वस हुईं शर्मिला

मनोज बाजपेई ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेअर किया है। जिसमें वे शर्मिला टैगोर से बात करते नजर आ रहे हैं। वे कहते है कि कैसा लग रहा है 12 साल बाद वापस आकर तो कैसा लग रहा है। इसपर शर्मिला कहती हैं कि थोडा नर्वस महसूस कर रही हैं। मनोज कहते हैं द लीजेंड शर्मिला जी को नर्वस फील हो रहा है, आपको पता है आपकी फैन फालोईंग एवर ग्रोइंग और एवर ग्रीन है। शर्मिला कहती हैं कि लीजेंड तो पता नहीं पर इस फिल्‍म में आपकी मां का किरदार निभा रही हूं तो थोडी तो एक्टिंग मुझे भी आती है। मनोज और शर्मिला टैगोर की नोंक झोंक के साथ दोनों होली पर अपनी बत्रा फैमिली के साथ दर्शकों से मिलने का वादा करते हैं।

11 साल बाद शर्मिला कर रही हैं वापसी

शर्मिला टैगोर 11 साल पहले ‘ब्रेक के बाद’ फिल्‍म में नजर आईं थीं। दीपिका पादुकोण और इमरान खान की इस मूवी में भी उन्‍होंने लम्‍बे समय बाद एक्टिंग में वापसी की थी। उस समय यही लगा था कि शायद वे अब पर्दे पर नजर आती रहेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शर्मिला टैगोर के परिवार में जहां उनकी अगली पीढी के चाहे वे उनके बच्‍चे सैफ और सोहा हों, या उनकी बहू करीना और दामाद कुणाल खेमू हों और या सारा सभी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जरिए अलग अलग पहचान बना चुके हैं। वे भी एक बार फिर से अपने हुनर को तराशने की शुरूआत करने जा रही हैं। आशा है कि इसके बाद वे आगे भी प्रोजेक्‍ट्स करती रहें।

कब और कहां होगी रिलीज

गलमोहर के फर्स्‍ट पोस्‍टर के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। ये फिल्‍म होली के मौके पर 3 मार्च को डिज्‍नी प्‍लस हॉट स्‍टार पर रिलीज होगी। फिल्‍म का निर्देशन राहुल वी चितेला ने किया है। इसकी कहानी अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चितेला ने लिखी है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...