Hair Oil for strong hair
Hair Oil for strong hair

बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए जानिए कौन से तेल लगाएं

आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि अगर कौन से तेल का इस्तेमाल करें, जिससे आपके बालों को मजबूती मिले।

Hair Oil for strong hair: बदलते मौसम में बाल रूखे और कमजोर होने लगते हैं, जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते है। हमें हर तरह से बालों का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। अगर हम बालों की देखभाल अच्छे से नहीं करेंगे, तो समय के साथ बाल डैमेज होने लगेंगे। बालों का मजबूत होना बहुत ज़रूरी है। कमजोर बाल होने से न तो इसमें शाइन होगी और न ही ये ज़्यादा समय तक आपके सिर पर टिके रहेंगे। तेजी से झड़ने लगेंगे। लेकिन आप अगर इन तेलों का इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं, तो बाल मजबूत होंगे।

Hair Oil  for strong hair

रोजमेरी का तेल

बालों को अगर आप तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए रोज मैरी के तेल का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि इसमें मिनोऑक्सीडिल जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह तेल अक्सर गंजेपन में भी इस्तेमाल किया जाता है।

रोजमेरी का तेल

जैतून का तेल

हमारे बाल झड़ते हैं और इसके पीछे की वजह होती है डी हाइड्रोटेस्टोस्टेरोन नाम का हार्मोन। इसकी वजह से हमारे बाल तेजी से झड़ते हैं। इसे रोकने के लिए जैतून का तेल बहुत ही प्रभावी होता है। यह तेल ना केवल बालों को झड़ने से बचाता है, बल्कि उन्हें काफी मजबूती भी देता है। बालों में अगर डैंड्रफ भी हो रहा है, तो आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बादाम का तेल

बादाम का तेल

अगर आप दो मुंहें बालों से परेशान है, तो इसके लिए बादाम का तेल का इस्तेमाल शुरू कर दे क्योकि बादाम तेल के जरिये दो मुहे बाल बिल्कुल खत्म हो जाते है। इसी के साथ यह बालों को मजबूती भी देता है और उन्हें घना बनाने में मदद करता है। बादाम के तेल में विटामिन ई मौजूद होता है।

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल

अगर आप बालों को अच्छी तरह से हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए अरंडी का तेल या फिर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे कैस्टर ऑयल या फिर अरंडी के तेल के नाम से जाना जाता है। कैस्टर ऑयल में एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड होता है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है। हालांकि इतना ही नहीं इस तेल से टूटने वाले बालों की परेशानी भी बहुत कम होती है और यह बालों को मजबूती देता है।

नारियल का तेल

नारियल का तेल

अगर आपके बालों में प्रोटीन की बहुत ही ज्यादा कमी है और इसकी वजह से आपकी बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो इसके लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के तेल से बालों की मसाज की जाती है। इससे बाल टूटने और झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है। इसी के साथ बालों में नई जान भी जाती है। यह रूखे बालों को फिर से मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

ag

अगर आप भी बालो के टूटने से बहुत ही ज्यादा परेशान है, तो इसके लिए हमने आपको बेहतर से बेहतर तेल से चंपी करने के बारे में सलाह दी है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...